83 Kmpl माइलेज के साथ TVS Star City है बेस्ट, जाने कीमत

By Soura

Published on:

TVS Star City Plus

TVS Star City Plus Price: क्या आप रोज़ के आने-जाने के लिए कोई किफायती और ज़्यादा माइलेज देने वाला बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कम बजट में कौन सा बाइक बेस्ट है। तो TVS Star City Plus को लेने का प्लान बना सकते हैं। इस बाइक पर 83 Kmpl का माइलेज और शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। चलिए TVS Star City Plus Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

TVS Star City Plus Price

TVS Star City Plus Price

TVS Star City Plus एक बहुत ही मजबूत और साथ ही किफायती बाइक है। यदि इस किफायती बाइक के कीमत की बात करें, तो इस बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹72,500 है। वहीं आप यदि ज्यादा सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक वाला वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹75,200 रखी गई है। यदि आप डेली यूज़ के लिए एक टिकाऊ और सस्ती बाइक चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

TVS Star City Plus Engine & Mileage

इस बाइक पर काफी स्मूथ और भरोसेमंद इंजन Performance देखने को मिलता है। तो यदि इस बाइक के इंजन की बात करें, तो इसमें 109.7cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें, तो ARAI के अनुसार इस बाइक पर 83 kmpl तक का माइलेज देखने को मिलता है। 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह 700+ km तक की लंबी रेंज दे सकती है।

TVS Star City Plus Features

TVS Star City Plus Features

83 Kmpl की माइलेज और 115 किलो के हल्के वजन के साथ इस बाइक पर कई काम के फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। तो यदि TVS के इस किफायती TVS Star City Plus बाइक के फीचर्स की बात करें, तो इसमें LED हेडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट दिया गया है। इसमें iGO असिस्ट आदि जैसे फीचर भी है जो ट्रैफिक में माइलेज को बेहतर बनाता है। गांव की ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए इसका सस्पेंशन और 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एकदम परफेक्ट बनाता है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post