₹3,000 महंगा हुआ OPPO Reno 15C 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत

By Soura

Published on:

OPPO Reno 15C 5G

OPPO Reno 15C 5G Price: क्या आप आपके लिए OPPO का कोई प्रीमियम 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन रुकिए, आपके लिए एक थोड़ी बुरी खबर है। OPPO ने अपने पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO Reno 15C 5G की कीमत में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। अब इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको ₹3,000 ज्यादा खर्च करना होगा। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी साथ ही 50MP कैमरा देखने को मिलता है। चलिए OPPO Reno15C 5G की नई कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

OPPO Reno 15C 5G Price (Updated)

OPPO Reno 15C 5G

OPPO Reno 15C 5G एक बहुत ही शानदार और साथ ही पावरफुल स्मार्टफोन है, लेकिन अब यह थोड़ा महंगा हो गया है। यदि Reno15C 5G के नई कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत पहले ₹34,999 थी, जो अब बढ़कर ₹37,999 हो गई है। वहीं, 12GB RAM वाले मॉडल की कीमत ₹3,000 बढ़कर अब ₹40,999 हो गई है। यह नई कीमत ऑफलाइन स्टोर्स पर लागू हो चुकी हैं।

OPPO Reno 15C 5G Specifications

OPPO Reno 15C 5G Specifications

OPPO के इस OPPO Reno 15C 5G स्मार्टफोन में काफी पावरफुल परफॉरमेंस देखने को मिल जाता है। यदि डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.57″ का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक स्मूथ अनुभव देता है।

OPPO Reno 15C 5G Camera & Battery

महंगा होने के बावजूद भी इस पावरफुल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन की दमदार बैटरी और जबरदस्त कैमरा है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का अल्ट्रा-क्लियर कैमरा और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यदि आप बजट बढ़ा सकते हैं, तो यह फोन अभी भी एक अच्छा विकल्प है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post