Motorola Edge 70 Fusion Specifications: क्या आप एक स्टाइलिश और लंबी बैटरी वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि प्रीमियम लुक के साथ दमदार परफॉरमेंस वाला कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट है। तो Motorola Edge 70 Fusion को लेने का प्लान कर सकते है। मोटोरोला ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए Motorola Edge 70 Fusion Price साथ ही फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion Price

Motorola Edge 70 Fusion एक बहुत ही प्रीमियम और पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यदि इसके कीमत की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत ₹26,999 है। लेकिन HDFC/Axis बैंक कार्ड पर ₹2,000 की छूट मिल रही है, जिससे यह आपको ऑफर के बाद सिर्फ ₹24,999 में मिल सकता है। वहीं 12GB RAM वाले टॉप मॉडल की कीमत ₹32,999 रखी गई है।
Motorola Edge 70 Fusion Display
Motorola के इस स्मार्टफोन पर डिजाइन और डिस्प्ले का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इस फ़ोन में 6.8″ का 1.5K Quad-Curved डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। सबसे खास बात यह है कि स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD 810H) के साथ आता है, जो पानी और गिरने से इसे थोड़ा सेफ रखता है।
Motorola Edge 70 Fusion Specifications
Motorola इस पावरफुल मिड रेंज स्मार्टफोन पर काफी स्मूथ और फास्ट परफॉरमेंस देखने को मिलता है। इस पावरफुल स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह Android 16 पर काम करता है और कंपनी ने 3 साल तक का OS अपडेट देने का वादा भी यूजर से किया है। इसमें स्मार्ट वॉटर टच फीचर भी है, जिससे गीले हाथों से भी आप इसे काफी आसानी से चला सकते है।
Motorola Edge 70 Fusion Battery & Camera

Motorola के इस Edge 70 Fusion स्मार्टफोन में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन और शानदार लुक के साथ इस फोन में Motorola के तरफ से 7000mAh की दमदार बैटरी पैक भी देखने को मिलता है। इसे चार्ज करने के लिए 68W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का Sony OIS कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पर 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यदि आप स्टाइल और बैटरी का परफेक्ट मेल चाहते हैं, तो यह फोन एक शानदार विकल्प है।
Also Read This Post –
-
- 1000 KM रेंज के साथ Renault Duster इस दिन होगी लॉन्च
- बड़ी फैमिली के लिए Toyota की ये MPV है बेस्ट, कीमत ₹18.85 लाख
- 30 दिन की बैटरी के साथ आया Pebble Qore 2 फिटनेस बैंड, जानें कीमत
- 468 KM रेंज! Tata Punch EV Facelift हुई लॉन्च, कीमत ₹6.49 लाख से शुरू
- सिर्फ ₹6,999 में मिल रहा Lava Bold N2 स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी






