Tata Sierra Price: क्या आप आपके फैमिली के लिए एक प्रीमियम और साथ ही स्टाइलिश डिजाइन वाली SUV लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि Creta या Seltos के अलावा कौन सी कार बेस्ट है। तो ऐसे में आप हाल ही में लॉन्च हुए Tata Sierra को लेने का प्लान बना सकते हैं। इस SUV ने फरवरी महीने में ही 7,100 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 3 स्क्रीन वाला डैशबोर्ड देखने को मिलता है। चलिए Tata Sierra Price और इसके सभी काम के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Tata Sierra Price

Tata Sierra एक बहुत ही स्टाइलिश और मजबूत SUV है। यदि इस कार के कीमत की बात करें, तो इसके बेस मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख है। वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत ₹21.29 लाख तक जाती है। यह पेट्रोल, डीजल दोनों विकल्पों के साथ 24 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यदि एक मॉडर्न लुक वाली कार चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Tata Sierra Engine & Mileage

Tata की इस पावरफुल साथ ही स्टाइलिश SUV में काफी दमदार इंजन Performance देखने को मिल जाता है। इसमें तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं, 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS पावर), और साथ ही 1.5L डीजल इंजन। माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल वेरिएंट 13-17 kmpl और डीजल वेरिएंट 18-21 kmpl तक का दमदार माइलेज देता है। इसके सस्पेंशन को भारतीय रोड को देखते हुए बहुत ही आरामदायक बनाया गया है।
Tata Sierra Features & Safety
₹11.49 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस कार में लग्जरी फीचर्स की भरमार है। इसके डैशबोर्ड पर 3 स्क्रीन (इंफोटेनमेंट, ड्राइवर डिस्प्ले और पैसेंजर डिस्प्ले) दी गई हैं। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन AC और डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। सेफ्टी के मामले में Tata कभी पीछे नहीं रहता है, इसलिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है।
Also Read This Post –
-
- ₹3,000 महंगा हुआ OPPO Reno 15C 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत
- 30 दिन की बैटरी के साथ आया Pebble Qore 2 फिटनेस बैंड, जानें कीमत
- 5400mAh बैटरी के साथ Nothing Phone (4a) Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- सिर्फ ₹6.26 लाख में Maruti Suzuki Dzire 2026 है बेस्ट, मिलेगी 33KM की माइलेज






