₹10,999 में Poco C85x 5G हुआ लॉन्च, मिलेगी 6300mAh बैटरी

By Soura

Published on:

Poco C85x 5G

Poco C85x 5G Price: क्या आप कम बजट में एक बहुत ही बड़ी स्क्रीन और साथ ही काफी पावरफुल बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन आपको यदि समझ नहीं आ रहा है कि ₹11 हजार की रेंज में कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेस्ट रहेगा। तो ऐसे में Poco C85x 5G को लेने का प्लान बना सकते हैं। Poco ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन पर 6300mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz का डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए Poco C85x 5G Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Poco C85x 5G Price

Poco C85x 5G Specifications

Poco C85x 5G एक बहुत ही किफायती और स्टाइलिश स्मार्टफोन है। यदि इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत मात्र ₹10,999 रखी गई है। वहीं 128GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹11,999 है। यह स्मार्टफोन Black, Gold और Green कलर में आता है और इसकी सेल 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

Poco C85x 5G Specifications

Poco के इस बजट Poco C85x 5G स्मार्टफोन पर बढ़ा सा डिस्प्ले और स्मूथ परफॉरमेंस देखने को मिल जाता है। तो यदि इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर 6.9″ का बड़ा सा HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन पर हमें अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस भी देखने को मिलता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc T8300 प्रोसेसर और Android 16 पर आधारित HyperOS 3 दिया गया है। आप इसमें 2TB तक का मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं।

Poco C85x 5G Battery & Camera

Poco C85x 5G Camera

6.9″ का बड़ा सा डिस्प्ले और 5G सपोर्ट के साथ इस स्मार्टफोन में काफी दमदार बैटरी बैकअप भी देखने को मिलता है। तो यदि इसकी बैटरी की बात करें, तो इसमें 6,300mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो आराम से दो दिन का बैकअप दे सकती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे आप इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 32MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP57 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बचाता है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post