OPPO K14x 5G Price: क्या आप कम बजट में कोई दमदार बैटरी और साथ ही 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि 13 हजार से कम में कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट है। तो ऐसे में OPPO K14x 5G के नए सस्ते वेरिएंट को खरीदने का प्लान बना सकते हैं। OPPO इस स्मार्टफोन पर 6500mAh की दमदार बैटरी और साथ ही 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए OPPO K14x 5G के नए वैरिएंट के कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
OPPO K14x 5G Price
OPPO K14x 5G एक बहुत ही पॉपुलर और साथ ही स्टाइलिश स्मार्टफोन है। यदि OPPO के इस K14x 5G स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसका नया 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत मात्र ₹12,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत इस पर ₹750 बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। यदि आप कम बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसे Flipkart या OPPO के साइट से लेने का प्लान कर सकते हैं।
OPPO K14x 5G Specifications

OPPO के इस OPPO K14x 5G स्मार्टफोन पर हमें OPPO के तरफ से काफी अच्छा डिस्प्ले और साथ ही काफी पावरफुल स्मूथ परफॉरमेंस देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.75″ का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे फोन चलाने में काफी फास्ट लगता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है और मल्टीटास्किंग के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है।
OPPO K14x 5G Battery & Camera

इस स्मार्टफोन ओर 120Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ काफी दमदार बैटरी बैकअप भी OPPO के तरफ से देखने को मिल जाता है। तो यदि इस स्मार्टफोन के बैटरी की बात करें, तो 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W सुपरवूक (SuperVOOC) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Eraser और AI Unblur जैसे कई सारे शानदार फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाता है।
Also Read This Post –
-
- ₹3,000 महंगा हुआ OPPO Reno 15C 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत
- 30 दिन की बैटरी के साथ आया Pebble Qore 2 फिटनेस बैंड, जानें कीमत
- 5400mAh बैटरी के साथ Nothing Phone (4a) Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- सिर्फ ₹6.26 लाख में Maruti Suzuki Dzire 2026 है बेस्ट, मिलेगी 33KM की माइलेज






