50MP कैमरा के साथ Nothing Phone (4a) हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Nothing Phone (4a)

Nothing Phone (4a) Price: क्या आप आपके लिए कोई पावरफुल प्रोसेसर और साथ ही काफी स्टाइलिश यूनिक लुक वाला मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे है। लेकिन आपको यदि समझ नहीं आ रहा है कि कौनसा मिड-रेंज स्मार्टफोन अच्छा है। तो हाल ही लॉन्च हुए Nothing Phone (4a) को लेने के बारे में सोच सकते है। Nothing ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिलता है। चलिए Nothing Phone (4a) Specifications के बारे में जानते हैं।

Nothing Phone (4a) Price

Nothing Phone (4a) Price

Nothing Phone (4a) एक बहुत ही स्टाइलिश और किफायती स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत ₹31,999 है। वहीं 12GB+256GB की कीमत ₹37,999 है। इसकी सेल 12 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी। ऑफर्स के तहत ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। यदि यूनिक लुक वाला स्मार्टफोन लेना चाहते है तो इसे लेने का प्लान कर सकते है।

Nothing Phone (4a) Display

Nothing के इस स्मार्टफोन का डिजाइन सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और 63 मिनी-LEDs वाली Glyph लाइट दी गई है, जो कोई भी नोटिफिकेशन आने पर Blink करता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.78-इंच का बढ़ा सा 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन Pink, White, Black और Blue कलर में उपलब्ध है।

Nothing Phone (4a) Specifications

Nothing के इस Phone (4a) स्मार्टफोन पर काफी स्मूथ और फास्ट परफॉरमेंस देखने को मिलता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है। Nothing ने इस स्मार्टफोन में 3 साल के ओएस अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो फोन को लंबे समय तक नया रखेगा।

Nothing Phone (4a) Camera & Battery

Nothing Phone (4a) Specifications

स्टाइलिश डिजाइन और बढ़ा सा डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन में Nothing के तरफ से काफी जबरदस्त कैमरा सेटअप दिया गया है। यदि इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा सेटअप दिया गया है, जो दूर की फोटो भी साफ खींचता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। तो यदि आप प्रीमियम डिज़ाइन और जबरदस्त कैमरा सेटअप चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post