7200mAh बैटरी के साथ iQOO Z11x 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

iQOO Z11x 5G Priceक्या आप आपके लिए एक लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉरमेंस वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि ₹20 हजार के बजट में कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट रहेगा। तो iQOO Z11x 5G को लेने का प्लान कर सकते है। इसे iQOO ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी और पावरफुल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर देखने को मिलता है। चलिए iQOO Z11x 5G Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

iQOO Z11x 5G Price

iQOO Z11x 5G

iQOO Z11x 5G एक बहुत ही पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 6GB RAM और साथ ही 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹18,999 है। और वहीं इस स्मार्टफोन के टॉप स्टोरेज वैरिएंट 8GB RAM और साथ ही 256GB स्टोरेज की कीमत ₹22,999 रखी गई है। एक्सिस और एसबीआई बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। यदि आप एक बेस्ट ऑलराउंडर 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो 16 मार्च से Amazon पर होने वाली सेल में इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

iQOO Z11x 5G Specifications

iQOO Z11x 5G

iQOO के इस स्मार्टफोन पर स्मूथ परफॉरमेंस और साथ ही काफी बढ़ा सा शानदार डिस्प्ले देखने को मिल जाता है। यदि इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो 6.76″ का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट है। साथ ही यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है।

iQOO Z11x 5G Battery & Camera

बड़ी बैटरी के लिए यह स्मार्टफोन किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें 7,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 44W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और कंपनी ने 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। तो यदि आप बार-बार चार्जिंग के झंझट से मुक्ति चाहते हैं, तो iQOO Z11x 5G को लेने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

 

Soura

Related Post