65 Kmpl माइलेज के साथ डेली राइड के लिए Hero Glamour है बेस्ट

By Soura

Published on:

Hero Glamour

Hero Glamour Price: क्या आप अपने लिए रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए कोई भरोसेमंद और किफायती बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन बजट और माइलेज के बीच कंफ्यूज हैं कि कौन सी बाइक बेस्ट रहेगी। तो ऐसे में Hero Glamour को लेने का प्लान बना सकते हैं। यह बाइक अपने दमदार माइलेज और लो मेंटेनेंस के लिए काफी पॉपुलर है। इस बाइक पर 65 Kmpl का माइलेज और कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं। चलिए Hero Glamour Price और इसके सभी +फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Hero Glamour Price

Hero Glamour 125 Price

Hero Glamour एक बजट-फ्रेंडली बाइक है। यदि इस बाइक के कीमत की बात करें, तो इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹82,813 है। वहीं, अगर आप डिस्क ब्रेक और बेहतर सेफ्टी चाहते हैं, तो इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत ₹86,501 तक जाती है। यदि आप कम खर्च में एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो सालों-साल आपका साथ निभाए, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Hero Glamour Engine & Mileage

Hero Glamour Engine

Hero के इस बाइक पर मुझे डेली कम्यूट के लिए काफी स्मूथ इंजन Performance देखने को मिलता है। इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें, तो इस पर 55 से लेकर के 65 kmpl तक का माइलेज देखने को मिलता है। i3S टेक्नोलॉजी की वजह से ट्रैफिक में भी यह पेट्रोल बचाती है।

Hero Glamour Features

65 Kmpl की जबरदस्त माइलेज और स्टाइलिश लुक के साथ इस दमदार बाइक पर Hero के तरफ से कई जरूरी फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। तो अब यदि फीचर्स की बात करें, तो इसमें LED हेडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट देखने को मिल जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) और बेहतर ग्रिप वाले ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसका हल्का वजन और आरामदायक सस्पेंशन इसे शहर और गांव दोनों के रास्तों के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post