realme Narzo Power Price – क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं जिसकी बैटरी कई दिनों तक खत्म ही न हो? तो ऐसे में realme Narzo Power 5G को खरीदने का प्लान बना सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 10001mAh की दमदार बैटरी दी गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि कल से इस पावरफुल स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हो गई है और इस स्मार्टफोन पर पूरे ₹4,000 तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। तो चलिए realme Narzo Power स्मार्टफोन के ऑफर्स के बारे में अच्छे से जानते हैं।
realme Narzo Power Price & Offers

realme Narzo Power एक मिड-रेंज पावरहाउस स्मार्टफोन है। यदि realme Narzo Power स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इस पावरफुल स्मार्टफोन के 8GB RAM और साथ ही 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। लेकिन पहली सेल में कंपनी ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा अगर आप Axis, SBI या ICICI जैसे प्रमुख बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो ₹3,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यानी कुल मिलाकर यह फोन आपको सिर्फ ₹23,999 में पड़ जाएगा।
realme Narzo Power Battery

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन की 10,001mAh की बैटरी है। realme का दावा है कि यह 32 दिन का स्टैंडबॉय टाइम दे सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 80W का फास्ट चार्जिंग दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे आप इसे एक पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ 4 साल की फ्री बैटरी वारंटी भी मिल रही है।
realme Narzo Power Specifications

realme Narzo Power पर बड़ी बैटरी के साथ-साथ परफॉरमेंस भी काफी पावरफुल देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.78″ का 1.5K 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं realme के इस Narzo Power स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर MediaTek के तरफ से MediaTek Dimensity 7400 Ultra का प्रोसेसर और अलग से Hyper Vision+ AI चिप देखने को मिलता है। और फोटोग्राफी के लिए बैक पर 50MP का OIS कैमरा दिया गया है। तो यदि आप बैटरी और गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आज ही इस स्मार्टफोन को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –
-
- ₹3,000 महंगा हुआ OPPO Reno 15C 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत
- 30 दिन की बैटरी के साथ आया Pebble Qore 2 फिटनेस बैंड, जानें कीमत
- 5400mAh बैटरी के साथ Nothing Phone (4a) Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- सिर्फ ₹6.26 लाख में Maruti Suzuki Dzire 2026 है बेस्ट, मिलेगी 33KM की माइलेज






