7 एयरबैग्स के साथ Mercedes Benz V Class हुआ लॉन्च, जाने कीमत

By Soura

Published on:

Mercedes Benz V Class

Mercedes Benz V Class Price: क्या आप एक बेहद लग्जरी और स्पेसियस फैमिली कार लेने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि Toyota Vellfire के अलावा कौन सा प्रीमियम विकल्प आपके लिए बेस्ट है। तो ऐसे में Mercedes-Benz V-Class को लेने का प्लान बना सकते हैं। यह चलती-फिरती लग्जरी MPV भारत में लॉन्च हो गई है। इस कार पर मसाज सीट्स और पावरफुल इंजन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। चलिए Mercedes-Benz V-Class Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Mercedes Benz V Class Price

Mercedes-Benz V-Class Price

Mercedes Benz V Class एक शानदार और प्रीमियम लग्जरी वैन है। यदि इस कार के कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसे सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.40 करोड़ रखी गई है। अच्छी बात यह है कि पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों की कीमत में कोई अंतर नहीं है। यदि बजट की टेंशन नहीं है तो इसे बुक करने का प्लान कर सकते हैं।

Mercedes Benz V Class Engine

Mercedes-Benz V-Class

Mercedes के इस लग्जरी MPV Car पर शानदार डिज़ाइन के साथ-साथ काफी पावरफुल इंजन Performance भी देखने को मिल जाता है। तो यदि इस पावरफुल MPV कार के इंजन की बात करें, तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (माइल्ड-हाइब्रिड) और 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 231 PS की पावर और डीजल इंजन 237 PS की दमदार पावर जेनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो लंबी यात्राओं को एकदम स्मूथ और अच्छा बनाता है।

Mercedes Benz V Class Features

₹1.4 करोड़ की कीमत वाली इस कार पर अंदर से कई सारे एडवांस और लग्जरी फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। तो यदि इसके फीचर्स की बात करें, तो Mercedes के तरफ से इसमें 12.3″ के 2 बड़े डिस्प्ले, 15-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। यात्रियों के आराम के लिए इसमें इंडिविजुअल कैप्टन सीट्स हैं, जिनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज का फीचर भी मौजूद है। इसी के साथ सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post