6500mAh बैटरी के साथ Vivo X300 FE हुआ लॉन्च, जाने कीमत

By Soura

Published on:

Vivo X300 FE

Vivo X300 FE Price: क्या आप बड़ी स्क्रीन वाले भारी-भरकम स्मार्टफोन से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं और क्या आप आपके लिए एक छोटा लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो Vivo X300 FE को लेने का प्लान कर सकते है। Vivo ने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6″ की डिस्प्ले होने के बावजूद 6500mAh की दमदार बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। चलिए Vivo X300 FE Price और इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Vivo X300 FE Price

Vivo X300 FE Price

Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो रूस में इसे लगभग 60,124 रूबल (करीब ₹70,000) में लॉन्च किया गया है। लेकिन अगर यह भारत लॉन्च होता है, तो इसकी कीमत ₹50,000 के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है। यदि आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो जेब में आसानी से आ जाए और परफॉरमेंस में कोई कमी न हो, तो यह बेस्ट है।

Vivo X300 FE Display & Specifications

Vivo X300 FE

Vivo के इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका साइज है। इसमें 6.31″ का 1.5K Flat AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें दुनिया का सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसमें 5 साल तक Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Vivo X300 FE Camera

स्मार्टफोन का साइज छोटा होने का मतलब यह नहीं कि कैमरा दमदार नहीं है। Vivo X300 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके बैक पर 50MP का Sony OIS मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x जूम) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो व्लॉगिंग के लिए बेस्ट विकल्प है।

Vivo X300 FE Battery

ज्यादातर छोटे स्मार्टफोन में बैटरी कम होती है, लेकिन इसमें Vivo ने कमाल कर दिया है। इतनी स्लिम बॉडी (7.99mm) में भी 6500mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलता है। इसे चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखता है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post