Tecno Pop X Price: क्या आप 9 हजार से कम बजट में एक हाई रिफ्रेश रेट वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि सस्ता और अच्छा फोन कौन सा है। तो हाल ही लॉन्च हुए Tecno Pop X को लेने का प्लान कर सकते है। Tecno ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz का डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी देखने को मिलती है। चलिए Tecno Pop X Price और इस स्मार्टफोन के सभी Specifications के बारे में अच्छे से जानते हैं।
Tecno Pop X Price

Tecno Pop X एक किफायती स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसे ₹8,499 में लॉन्च किया गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि शुरुआती सेल में आपको ₹750 की छूट मिल रही है, जिससे यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹7,749 में मिल जाएगा। इसकी बिक्री 6 मार्च से Amazon और ऑफलाइन दुकानों पर शुरू होगी। यदि आपका बजट कम है, तो यह एक शानदार मौका है।
Tecno Pop X Display & Specs
Tecno के इस Tecno Pop X स्मार्टफोन में खास इसका डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में कम कीमत में भी 6.75″ का HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस बजट स्मार्टफोन में काफी स्मूथ परफॉरमेंस देखने को मिलता है। काफी पावरफुल परफॉरमेंस के लिए इस पावरफुल स्मार्टफोन में Unisoc T7250 का प्रोसेसर और 4GB RAM दिया गया है।
Tecno Pop X Battery & Camera

120Hz डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन में Tecno के तरफ से 5000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल जाता है। इसे चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 13MP का कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कम प्राइस होने के बावजूद भी इस फोन में कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है और इसमें ELLA AI असिस्टेंट दिया गया है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है जो इसे धूल,पानी से बचाता है।
Also Read This Post –
-
- ₹3,000 महंगा हुआ OPPO Reno 15C 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत
- 30 दिन की बैटरी के साथ आया Pebble Qore 2 फिटनेस बैंड, जानें कीमत
- 5400mAh बैटरी के साथ Nothing Phone (4a) Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- सिर्फ ₹6.26 लाख में Maruti Suzuki Dzire 2026 है बेस्ट, मिलेगी 33KM की माइलेज






