Maruti Brezza Facelift Launch Date: क्या आप अपने लिए एक भरोसेमंद और स्टाइलिश SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन पुराने डिजाइन से बोर हो चुके हैं। तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर SUV Brezza का नया Facelift वर्जन बहुत ही जल्द लॉन्च करने वाले है। इस कार को भारतीय बाजार में 10 साल पूरे होने वाले हैं और अब यह नए लुक और फीचर्स के साथ वापसी कर रही है। तो चलिए Maruti Brezza Facelift और इसके अपडेट्स के बारे में जानते हैं।
Maruti Brezza Facelift Design
Maruti Brezza Facelift के डिजाइन में Maruti कंपनी कई बड़े बदलाव करने वाली है। स्पाई शॉट्स के मुताबिक, इसमें नया फ्रंट बंपर और रीडिजाइन की गई ग्रिल देखने को मिलेगी, जो इसे पहले से ज्यादा बोल्ड लुक देगी। इसके अलावा, इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स, LED हेडलाइट्स और DRLs भी दिए जाएंगे। हालांकि, पीछे की तरफ कनेक्टेड टेल लाइट्स मिलने की संभावना कम है, लेकिन इंटीग्रेटेड स्पॉयलर इसे स्पोर्टी बनाता है।
Maruti Brezza Facelift Engine & Mileage

Maruti की इस नई Brezza Facelift SUV में इंजन को लेकर भी कुछ अपडेट्स हो सकते हैं। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी इसमें Fronx वाला 1.0-लीटर टर्बो इंजन भी दे सकती है। माइलेज की बात करें, तो यह लगभग 19 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। साथ ही CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक मिलने की उम्मीद है, जिससे बूट स्पेस बढ़ जाएगा।
Maruti Brezza Facelift Features

Maruti Brezza Facelift के इस कार में नए अवतार के साथ केबिन में भी कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसमें मौजूदा मॉडल से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) देखने को मिलेगा। इसके अलावा, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
Also Read This Post –
-
- ₹3,000 महंगा हुआ OPPO Reno 15C 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत
- 30 दिन की बैटरी के साथ आया Pebble Qore 2 फिटनेस बैंड, जानें कीमत
- 5400mAh बैटरी के साथ Nothing Phone (4a) Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- सिर्फ ₹6.26 लाख में Maruti Suzuki Dzire 2026 है बेस्ट, मिलेगी 33KM की माइलेज






