5400mAh बैटरी के साथ Nothing Phone (4a) Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Nothing Phone (4a) Pro

Nothing Phone (4a) Pro Price – क्या आप आपके लिए भीड़ से अलग दिखने वाला और यूनिक डिजाइन वाला पावरफुल स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि प्रीमियम मिड-रेंज में कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट है। तो Nothing Phone (4a) Pro को लेने के बारे में सोच सकते है। Nothing ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 140x का हाइब्रिड जूम और नई Glyph Matrix लाइट देखने को मिलती है। चलिए Nothing Phone (4a) Pro Price और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Nothing Phone (4a) Pro Price

Nothing Phone (4a) Pro Specifications

Nothing Phone (4a) Pro एक प्रीमियम और स्टाइलिश स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 8GB और 128GB वेरिएंट की कीमत ₹39,999 रखी गई है। वहीं 12GB+256GB वाले टॉप मॉडल की कीमत ₹45,999 है। इसकी सेल 13 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत आपको ₹4,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। यदि आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो यह एक शानदार विकल्प है।

Nothing Phone (4a) Pro Display

Nothing के इस स्मार्टफोन पर हमें काफी यूनिक डिज़ाइन और बढ़ा सा डिस्प्ले देखने को मिलता है। इस पावरफुल स्मार्टफोन में 6.83″ का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। डिजाइन में नया ‘Glyph Matrix’ दिया गया है, जिसमें 137 मिनी-LEDs लगी हैं। यह पुराने मॉडल से ज्यादा ब्राइट है और नोटिफिकेशन को बहुत अच्छे तरीके से दिखाता है।

Nothing Phone (4a) Pro Specifications

Nothing Phone (4a) Pro Camera

Nothing Phone (4a) Pro के इस स्मार्टफोन पर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए Nothing के तरफ से काफी पावरफुल परफॉरमेंस देखने को मिलता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो BGMI को 120Hz पर चलाता है। यह Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है। Nothing ने इसमें 3 साल का एंड्राइड अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Nothing Phone (4a) Pro Camera & Battery

144Hz स्क्रीन और यूनिक लाइट के साथ इस स्मार्टफोन में Nothing के तरफ से अब तक का सबसे बेस्ट कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 140x तक जूम सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5400mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 50W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यदि आप पावरफुल स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे है, तो यह फोन बेस्ट है। इस स्मार्टफोन पर हमें Nothing के तरफ से कई Essential AI tools भी देखने को मिलता है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post