Xiaomi 17 Price: क्या कोई ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे है जो साइज में कॉम्पैक्ट हो लेकिन काफी पावरफुल हो? तो में आपको नए Xiaomi 17 को लेने का सुझाव दे सकता हूँ। Xiaomi ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 100W सुपर फास्ट चार्जिंग दी गई है। चलिए Xiaomi 17 5G के कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Xiaomi 17 5G Price

Xiaomi 17 एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत ₹89,999 रखी गई है। कंपनी इस पर एक शानदार लॉन्च ऑफर भी दे रही है, 13 मार्च से 17 मार्च के बीच खरीदने पर ₹9,999 की डैमेज प्रोटेक्शन फ्री में मिलेगी। यदि आप एक बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है।
Xiaomi 17 Specifications

Xiaomi 17 की सबसे बड़ी खासियत इस पावरफुल स्मार्टफोन का कॉम्पैक्ट साइज और साथ ही काफी प्रीमियम डिजाइन है। यदि डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3″ का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की तगड़ी ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे भारत का सबसे पावरफुल एंड्रॉइड स्मार्टफोन बनाता है। यह HyperOS 3.0 पर काम करता है और इसमें गेमिंग के लिए 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी है।
Xiaomi 17 Camera & Battery
कैमरा के मामले में Xiaomi ने इस पावरफुल स्मार्टफोन में Leica के लेंस दिए हैं, जो फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। इसके बैक पर 50MP के तीन लेंस (मेन, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड) दिए गए हैं। सबसे खास इसका 50MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है, जो सेल्फी के लिए शानदार है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6330mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह से सेफ रखता है।
Also Read This Post –
-
- 83 Kmpl माइलेज के साथ TVS Star City है बेस्ट, जाने कीमत
- सिर्फ ₹1,099 में ये धमाकेदार Smartwatch हुई लॉन्च, जाने फीचर्स
- 7200mAh बैटरी के साथ iQOO Z11x 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 40 Kmpl माइलेज के साथ Royal Enfield Meteor 350 है बेस्ट! जाने कीमत
- 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion हुआ लॉन्च, जानें कीमत






