50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च

By Soura

Published on:

Motorola Edge 70 Fusion+

Motorola Edge 70 Fusion+ Price: क्या आप कोई पावरफुल स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट है। तो Motorola Edge 70 Fusion+ के इंडिया लॉन्च के लिए इंतज़ार कर सकते है। मोटोरोला ने इसे ब्राजील के मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 50MP सेल्फी कैमरा और पावरफुल Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिलता है। चलिए Motorola Edge 70 Fusion+ कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion+ Price

Motorola Edge 70 Fusion+

Motorola Edge 70 Fusion+ एक बहुत ही प्रीमियम और साथ ही काफी पावरफुल स्मार्टफोन है। यदि इस Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसे लगभग ₹52,500 की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन कैमरा के साथ आता है। यदि एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो लुक्स में भी अच्छा हो और कैमरा भी तगड़ा हो, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। फिलहाल यह ब्राजील में लॉन्च हुआ है, भारत में इसकी एंट्री को लेकर कोई जानकारी नहीं आया है।

Motorola Edge 70 Fusion+ Display

इस स्मार्टफोन पर काफी बढ़ा सा डिस्प्ले और स्टाइलिश डिज़ाइन देखने को मिलता है। इसमें 6.8″ का Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन बहुत शार्प है और इसमें HDR10+ सपोर्ट भी है, जिससे वीडियो देखने का मजा दोगुना हो जाता है। इसका डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है, जो हाथ में पकड़ने पर काफी क्लासी लगता है।

Motorola Edge 70 Fusion+ Specifications

Motorola Edge 70 Fusion+

परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। जो गेमिंग और भारी ऐप्स को भी आराम से चला सकता है। यह फोन Android 16 पर चलता है, जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव देता है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

Motorola Edge 70 Fusion+ Camera & Battery

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola के इस पावरफुल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन का कैमरा है। इसके बैक पर 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 50MP का अल्ट्रा-वाइड और साथ ही 10MP का टेलीफोटो लेंस देखने को मिलता है। सबसे अच्छी बात इसका 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अब बैटरी की बात करें, तो इसमें 5,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। तो यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post