200MP कैमरा के साथ Xiaomi 17 Ultra हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi 17 Ultra Price: क्या आप अपने लिए दुनिया का सबसे पावरफुल और बेहतरीन कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर आप Samsung S25 Ultra या iPhone 17 Pro Max को टक्कर देने वाला कोई शानदार स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपको Xiaomi 17 Ultra लेने का सुझाव दूँगा। Xiaomi ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। तो चलिए Xiaomi 17 Ultra Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Xiaomi 17 Ultra Price

Xiaomi 17 Ultra Price

Xiaomi 17 Ultra एक अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ₹10,000 बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे ₹1,29,999 में मिल सकता है। इसकी सेल 13 मार्च से शुरू होगी। यदि आप बेस्ट ऑफ द बेस्ट स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह एक परफेक्ट चॉइस है।

Xiaomi 17 Ultra Specifications

Xiaomi 17 Ultra Specifications

Xiaomi 17 Ultra की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। इसमें Leica के साथ मिलकर 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो ज़ूम फोटोग्राफी में किसी भी स्मार्टफोन को मात दे सकता है। इसमें 1″ का 50MP मेन सेंसर है, जो शानदार लाइट कैप्चर करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है, जो 1 मिलियन से भी ज्यादा AnTuTu स्कोर देता है। इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी है, जिससे गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन ठंडा रहता है।

Xiaomi 17 Ultra Display & Battery

डिस्प्ले के मामले में भी यह  किसी से कम नहीं है। इसमें 6.9″ का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ही 3500 निट्स की जबरदस्त ब्राइटनेस के साथ आता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी में पूरी तरह सुरक्षित है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और प्रीमियम फोन चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान बना सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post