₹12,999 में Lava Bold 2 5G हुआ लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा

By Soura

Published on:

Lava Bold 2 5G

Lava Bold 2 5G Price: क्या आप कम बजट में आपके लिए कोई बहुत ही स्टाइलिश और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि ₹13-₹14 हजार के बजट में कौन सा स्मार्टफोन सबसे अच्छा है। तो ऐसे में आप Lava Bold 2 5G को लेने का प्लान बना सकते हैं। Lava ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको शानदार 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा देखने को मिलता है। चलिए Lava Bold 2 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में आसान भाषा में जानते हैं।

Lava Bold 2 5G Price

Lava Bold 2 5G

Lava Bold 2 5G एक बहुत ही पतला और साथ ही काफी पावरफुल बजट स्मार्टफोन है। यदि Lava के इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसे सिर्फ ₹13,999 में लॉन्च किया गया है, लेकिन आप इसे ऑफर के साथ सिर्फ ₹12,999 में खरीद सकते हैं। Lava Bold 2 5G का यह स्मार्टफोन 19 मार्च से Amazon पर मिलना शुरू हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि कंपनी इसके साथ फ्री होम सर्विस भी दे रही है। यदि आप कम पैसे में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

Lava Bold 2 5G Display & Design

Lava के इस नए स्मार्टफोन का डिजाइन काफी प्रीमियम है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 7.55mm पतला है, जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाता है। इसमें 6.67″ का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन बहुत स्मूथ है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी स्क्रीन के अंदर ही दिया गया है। यह Feather White और Midnight Black जैसे दो रंगों में मिल रहा है।

Lava Bold 2 5G Specifications

Lava Bold 2 5G Specifications

दमदार परफॉरमेंस के लिए Bold 2 5G में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। इसमें 6GB फिजिकल RAM है जिसे वर्चुअल तरीके से 12GB तक बढ़ा सकते हैं। बैटरी की बात करें, तो 5,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है, जिसमें कोई फालतू के ऐप्स नहीं हैं।

Lava Bold 2 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony का सेंसर लगा है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है। इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह स्मार्टफोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। यदि बजट में ऑलराउंडर 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो 19 मार्च से शुरू होने वाली सेल का फायदा उठा सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post