Xiaomi 17 Series Price: क्या आप अपने लिए दुनिया का सबसे पावरफुल कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि Samsung Galaxy S25 Ultra के अलावा कौन सा विकल्प बेस्ट है। तो Xiaomi 17 Series के लॉन्च का इंतजार कर सकते है। Xiaomi 28 फरवरी को इसे ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिलता है। तो चलिए Xiaomi 17 Series के कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
Xiaomi 17 Series Price

Xiaomi 17 Series एक बहुत ही प्रीमियम और फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन होने वाली है। यदि इस सीरीज के कीमत की बात करें, तो ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत लगभग ₹1.07 लाख और Xiaomi 17 Ultra की कीमत ₹1.61 लाख के करीब हो सकती है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत थोड़ी कम हो सकती है। यह सीरीज 28 फरवरी को बार्सिलोना में लॉन्च होने वाला है।
Xiaomi 17 Series Display
Xiaomi के इस फ्लैगशिप सीरीज पर प्रीमियम डिजाइन के साथ काफी शानदार डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। Xiaomi 17 में 6.3″ का डिस्प्ले और Ultra मॉडल में 6.9″ का बढ़ा सा 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और साथ ही 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें Xiaomi Dragon Crystal Glass का उपयोग किया गया है।
Xiaomi 17 Series Specifications

इस स्मार्टफोन पर अब तक का सबसे पावरफुल Android प्रोसेसर देखने को मिलता है। तो अब यदि इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें, तो इस पावरफुल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आने वाला है। इस स्मार्टफोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प भी देखने को मिलता है।
Xiaomi 17 Series Camera
Xiaomi 17 Ultra पर फोटोग्राफी के लिए Leica ट्यूनिंग वाला जबरदस्त कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन एक बैक पर 1-इंच का 50MP मेन सेंसर और साथ ही 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके सेल्फी कैमरा के लिए इस स्मार्टफोन पर 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को कड़ी टक्कर देता है।
Xiaomi 17 Series Battery
200MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ इस सीरीज पर Xiaomi के तरफ से सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है। Xiaomi 17 में 6330mAh और वहीं Ultra सीरीज में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक बहुत ही पावरफुल साथ ही जबरदस्त कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन है।
Also Read This Post –
- ₹2000 सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, 50MP कैमरा के साथ लूट लो ऑफर
- 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ realme का सस्ता फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹7,999
- ₹1.59 लाख में Jawa 42 या Classic 350? युवाओं के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, जानें अंतर
- ₹5.65 लाख में लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, मिलेंगे AI फीचर्स और शानदार माइलेज
- 7000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 के साथ Motorola का नया फोन होगा लॉन्च, जानें डीटेल्स






