₹46.99 लाख में 9 एयरबैग्स के साथ Volkswagen Tayron हुआ लॉन्च, Fortuner से टक्कर

By Soura

Published on:

Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen Tayron R-Line Price: अगर आप ₹40-50 लाख के बजट में एक मजबूत और साथ ही लग्जरी 7-सीटर SUV Car लेना चाहते हैं, तो अब आपके पास Fortuner के अलावा भी एक बेहतरीन ऑप्शन आ गया है। Volkswagen ने भारत में अपनी नई Tayron R-Line को लॉन्च कर दिया है। यह गाड़ी न सिर्फ दिखने में प्रीमियम है, बल्कि इसमें 204 PS की पावरफुल मशीन और 15-इंच का बड़ा सा डिस्प्ले भी दिया गया है। चलिए Volkswagen Tayron R-Line की कीमत और साथ ही सभी फीचर्स के बारे में बात करते हैं।

Volkswagen Tayron R-Line Price

Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen Tayron R-Line एक बहुत ही प्रीमियम और फ्लैगशिप SUV है। यदि Volkswagen Tayron R-Line के कीमत की बात करें, तो एक्स-शोरूम कीमत ₹46.99 लाख रखी गई है। यह कार भारत में ही असेंबल की जा रही है और केवल एक फुल्ली लोडेड R-Line वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे ₹51,000 देकर बुक कर सकते हैं। यदि जर्मन बिल्ड कार चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।

Volkswagen Tayron R-Line Engine

Volkswagen के इस नई Tayron R-Line SUV पर काफी पावरफुल इंजन Performance देखने को मिलता है। इस पावरफुल कार में 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4MOTION ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी है। स्पीड की बात करें, तो यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ लेती है।

Volkswagen Tayron R-Line Features

पावरफुल इंजन और 7-सीटर स्पेस के साथ इस SUV में Volkswagen के तरफ से लग्जरी फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, मसाज फंक्शन वाली वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS के तहत 14 सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल जाता हैं। ये दमदार कार Fortuner को भी टक्कर देती है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post