200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Vivo Y500 Pro हुआ लॉन्च, जाने प्राइस

By Soura

Published on:

Vivo Y500 Pro

Vivo Y500 Pro Price: Vivo ने चीनी मार्केट में अपने Y सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y500 Pro को 200MP कैमरा और 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन पर काफी स्टाइलिश डिजाइन भी देखने को मिल जाता है। और जल्द यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। तो चलिए Vivo Y500 Pro Specifications और साथ ही इसके कीमत के बारे में जानते है। 

Vivo Y500 Pro Price

Vivo Y500 Pro Price 

Vivo Y500 Pro स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीनी स्मार्टफोन मार्केट में ही लॉन्च हुआ है, इसके भारत में लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आया है। लेकिन जल्द यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में भी लॉन्च हो सकता है, तो यदि Vivo के इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें। तो इस स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में कुल 4 स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। 

Vivo Y500 Pro स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट के कीमत की बात करें, तो 8GB RAM और साथ ही 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1,799 युआन है। जो भारतीय रुपय के अनुसार ₹22,415 के करीब होता है। वहीं इस स्मार्टफोन के टॉप स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की कीमत चीनी स्मार्टफोन मार्केट में 2,599 युआन है। जो भारतीय रुपए के अनुसार ₹32,360 के करीब होता है। 

Vivo Y500 Pro की डिस्प्ले 

Vivo Y500 Pro के इस स्मार्टफोन पर हमें सिर्फ स्टाइलिश डिजाइन ही नहीं बल्कि इसी के साथ काफी बड़ा सा डिस्प्ले भी देखने को मिल जाता है। तो यदि Vivo Y500 Pro Display की बात करें, तो Vivo के इस स्मार्टफोन पर 6.67” का बढ़ा सा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह बढ़ा सा AMOLED डिस्प्ले 1260×2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और साथ ही 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 

Vivo Y500 Pro Specifications

Vivo Y500 Pro Specifications
Vivo Y500 Pro Specifications

Vivo के इस स्मार्टफोन पर हमें बढ़ा सा डिस्प्ले के साथ काफी पावरफुल Performance भी देखने को मिल जाता है। तो यदि Vivo Y500 Pro के प्रोसेसर की बात करें, तो MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। जो 12GB तक RAM और साथ ही 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन पर हमें दमदार प्रोसेसर के कारण अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस भी देखने को मिलता है। 

Vivo Y500 Pro की जबरदस्त कैमरा और बैटरी

Vivo Y500 Pro के स्मार्टफोन पर हमें मिड रेंज प्राइस सेगमेंट में काफी दमदार बैटरी और साथ ही जबरदस्त कैमरा सेटअप भी देखने को मिल जाता है। तो यदि Vivo Y500 Pro Camera की बात करें, तो इसके बैक पर फोटोग्राफी के लिए 200MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 200MP प्राइमरी कैमरा और 2MP Depth Sensor के साथ आता है। 

इसके बैक से हम 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते है। और वहीं यदि इसके फ्रंट कैमरा की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट पर सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन पर 200MP कैमरा के साथ दमदार बैटरी पैक भी देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन पर 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। जो 90 Watt Wired Fast Charging फीचर के साथ आता है।

Also Read:

Soura

Related Post