6500mAh की बैटरी के साथ Vivo Y11 5G और Y21 5G हुए लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Vivo Y11 5G

Vivo Y11 5G & Y21 5G Launch Date: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जो बार-बार चार्ज करने के झंझट से मुक्ति दिला दे और जिसकी स्क्रीन भी एकदम स्मूथ हो? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है! Vivo ने अपने दो नए पावरफुल स्मार्टफोन – Vivo Y11 5G और साथ ही Vivo Y21 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6500mAh की धमाकेदार बैटरी और साथ ही 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत और साथ ही फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Vivo Y11 5G & Y21 5G Price

Vivo Y11 5G And Vivo Y21 5G Price

Vivo ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स को बजट ग्राहकों के लिए मार्केट में पेश कर दिया है। यदि Vivo Y11 5G स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इस पावरफुल स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹14,999 है। वहीं, ज्यादा फीचर्स वाले Vivo Y21 5G की कीमत ₹18,499 से शुरू होती है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स पर ₹1,500 तक का कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट जैसे शानदार ऑफर्स भी दे रही है। यदि आप एक भरोसेमंद और लंबी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी स्टोर या ऑनलाइन लेने का प्लान कर सकते हैं।

Vivo Y11 5G & Y21 5G Display

Vivo के इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले कमाल का है। इसमें 6.74″ का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्मार्टफोन चलाने का अनुभव स्मूथ रहता है। ये दोनों स्मार्टफोन दिखने में प्रीमियम हैं और इनकी मजबूती के लिए इन्हें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। इसके अलावा, ये IP65 रेटिंग के साथ आता हैं, जो धूल, पानी के छींटों से सेफ रखता है।

Vivo Y11 5G & Y21 5G Specifications

Vivo Y11 5G Specifications

Vivo के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन पर परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट है। सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन की 6500mAh की धमाकेदार बैटरी है, जो पूरे दिन से भी ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। Y21 5G में आपको 44W की फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि Y11 5G में 15W चार्जिंग सपोर्ट है। कैमरा की बात करें तो Y21 5G में 50MP का शानदार प्राइमरी कैमरा है, वहीं Y11 5G में 13MP का कैमरा मिलता है। तो यदि आप एक सस्ता और टिकाऊ 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो इन दोनों में से कोई भी एक आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post