Vivo V70 स्मार्टफोन 50MP ZEISS कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Vivo V70 Price: क्या आप अपने लिए कोई प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो Vivo के नए Vivo V70 को लेने का सुझाव दे सकता हूँ। इस फोन को आज ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन पर हमें Vivo कंपनी के तरफ से ZEISS का 50MP कैमरा और साथ ही 6500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए Vivo V70 Price और साथ ही इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताता हूँ।

Vivo V70 Price

Vivo V70 Price

Vivo V70 एक बहुत ही प्रीमियम 5G स्मार्टफोन है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹45,999 रखी गई है। वहीं 12GB RAM की कीमत ₹49,999 है। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और सेल 26 फरवरी से शुरू होगी। यह Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Vivo V70 Display

Vivo V70 पर प्रीमियम डिजाइन के साथ काफी शानदार डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। इसमें 6.59″ का 1.5K Ultra Clear OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखता है।

Vivo V70 Specifications

Vivo V70 Specifications

इस स्मार्टफोन पर प्रीमियम लुक के साथ काफी पावरफुल Performance भी देखने को मिलता है। तो यदि इस प्रोसेसर की बात करें, तो इस पावरफुल स्मार्टफोन पर Snapdragon 7 Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है। जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है। फोन में AI फीचर्स जैसे Circle to Search और AI Holi Portrait भी दिए गए हैं।

Vivo V70 Camera

Vivo V70 पर फोटोग्राफी के लिए ZEISS का जबरदस्त कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसके बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और साथ ही 50MP का ZEISS टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। 50MP ZEISS कैमरा और शानदार डिस्प्ले के साथ इस फोन पर Vivo के तरफ से अब तक की सबसे बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है। यदि बैटरी की बात करूँ, तो 6500mAh की दमदार BlueVolt बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। तो यदि आप ₹46,000 की रेंज में एक बेस्ट कैमरा फोन चाहते हैं, तो Vivo V70 को लेने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read:

Soura

Related Post