Vivo V70 FE Launch Date: क्या आप अपने लिए एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो फोटोग्राफी के मामले में बेस्ट हो और जिसकी बैटरी बैकअप भी जबरदस्त हो? अगर Vivo की V70 सीरीज के दीवाने हैं और एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Vivo अपना नया ‘V70 FE 5G’ भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। चलिए Vivo V70 FE की एक्सपेक्टेड कीमत और साथ ही इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Vivo V70 FE Price

Vivo V70 FE को कंपनी अपनी प्रीमियम V-सीरीज में एक बेस्ट विकल्प के रूप में पेश कर रही है। यह स्मार्टफोन इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। हालांकि इस स्मार्टफोन के कीमत का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इसे मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और Amazon व प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यदि एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा और बैटरी दोनों में बेस्ट हो, तो आप इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।
Vivo V70 FE Display

Vivo के इस नए स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी स्मूथ और ब्राइट है। इसमें 6.83″ का 1.5K Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस काफी ज्यादा है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले काफी साफ दिखाई देती है। यह देखने में काफी प्रीमियम है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो इस स्मार्टफोन को और भी ज्यादा सेफ बनाता है।
Vivo V70 FE Specifications

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो काफी फास्ट है। यह फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बिना किसी लैग के हैंडल कर सकता है। फोन की असली ताकत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन का बैकअप आराम से दे देगी। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W की FlashCharge तकनीक भी दी गई है।
Vivo V70 FE Camera

इस पावरफुल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस पावरफुल स्मार्टफोन का जबरदास्त कैमरा सेटअप है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बैक पर 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो काफी साफ और साथ ही काफी डिटेल फोटो खींचता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो इस प्राइस रेंज में मिलना काफी मुश्किल है।
Also Read This Post –






