200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo V70 FE स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

By Soura

Published on:

Vivo V70 FE

Vivo V70 FE Launch Date: क्या आप अपने लिए कोई दमदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि मिड-रेंज में कौन सा फोन बेस्ट है। तो Vivo V70 FE के लॉन्च का इंतजार कर सकते है। मीडिया रिपोर्ट और लीक्स के मुताबिक यह फोन 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन पर 200MP का कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए Vivo V70 FE Launch Date और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Vivo V70 FE Launch Date (Expected)

Vivo V70 FE एक बहुत ही पावरफुल और फीचर-रिच स्मार्टफोन होने वाला है। यदि इस स्मार्टफोन के लॉन्च की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह 28 फरवरी को मार्केट में एंट्री ले सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस को देखकर लगता है कि यह Xiaomi और Realme के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन्सको टक्कर देगा।

Vivo V70 FE Display & Specs (Leaked)

Vivo V70 FE Specifications

Vivo के इस अपकमिंग स्मार्टफोन पर बढ़ा सा डिस्प्ले के साथ काफी स्मूथ परफॉरमेंस भी देखने को मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन पर 6.83″ का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें 4nm पर बना Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और OriginOS 6 दिया जा सकता है, जो 6 साल तक सिस्टम अपडेट का दावा करता है।

Vivo V70 FE Camera (Leaked)

Vivo V70 FE पर फोटोग्राफी के लिए अब तक का सबसे जबरदस्त कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसके बैक पर OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। साथ ही इसमें AI Travel Portrait जैसे कई एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकता है।

Vivo V70 FE Battery (Leaked)

200MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन पर Vivo के तरफ से 7000mAh की BlueVolt बैटरी भी देखने को मिल सकता है। यह बैटरी 90W FlashCharge को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही यह दमदार स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है। तो यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post