50MP कैमरा वाला Vivo T5x 5G की सेल हुआ शुरू, ₹2,000 की छूट

By Soura

Published on:

Vivo T5x 5G

Vivo T5x 5G Sale: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो हर मौसम में साथ निभाए और जिसकी बैटरी हफ़्तों न खत्म हो? अगर आप रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए एक मजबूत स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Vivo T5x 5G एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। Vivo ने इसे भारत में सेल के लिए उपलब्ध कर दिया है, इस पर ₹2,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसमें 7200mAh की बैटरी और IP69+ जैसी वॉटरप्रूफ रेटिंग भी देखने को मिलती है। चलिए Vivo T5x 5G स्मार्टफोन के कीमत और साथ ही फीचर्स के बारे में जानते है। 

Vivo T5x 5G Price

Vivo T5x 5G

Vivo T5x 5G अपनी मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट (6GB+128GB) की शुरुआती कीमत ₹18,999 है। अभी इस पर ₹2,000 का बैंक या UPI डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह स्मार्टफोन आपको ₹16,999 की कीमत में मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Star Silver और Cyber Green जैसे कूल कलर्स में आता है। यदि आप कम बजट में एक मिलिट्री-ग्रेड मजबूत 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट डील है।

Vivo T5x 5G Display

Vivo के इस नए किफायती पावरफुल स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत ही मजबूत है। इस स्मार्टफोन में 6.76″ का FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत “मिलिट्री-ग्रेड” (MIL-STD-810H) बॉडी है, जो गिरने पर भी टूटने नहीं देता है। साथ ही इसमें IP69+ रेटिंग दी गई है, यानी पानी, धूल, कीचड़ या बहुत ज्यादा गर्मी-ठंड में भी यह स्मार्टफोन हर मौसम में बेझिझक चल सकता है। इसमें वेट-हैंड टच फीचर भी देखने को मिलता है, तो गीले हाथों से भी इसे आसानी से चला सकते हैं।

Vivo T5x 5G Specifications

Vivo T5x 5G

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo का प्रोसेसर दिया गया है, जो 1 मिलियन से भी ज्यादा का AnTuTu स्कोर देने की क्षमता रखता है। बैटरी की बात करें, तो 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी इसे पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यदि एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो काफी पावरफुल हो, तो इसे खरीदने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post