Vivo Pad 6 Pro Performance & Price: अगर आपको एडिटिंग, गेमिंग या प्रोफेशनल काम के लिए एक अल्ट्रा-पावरफुल टैबलेट चाहिए, तो Vivo का नया Pad 6 Pro आपके लिए एक जबरदस्त विकल्प हो सकता है। लेकिन Vivo ने आपने इस नए टैब Pad 6 Pro को अभी सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया है, अभी भारत में इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आया है। Vivo ने इस टैबलेट में 13,000mAh की दमदार बैटरी और साथ ही दुनिया का सबसे ताकतवर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। तो चलिए Vivo Pad 6 Pro की कीमत और इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Vivo Pad 6 Pro Price

Vivo Pad 6 Pro एक बहुत ही प्रीमियम और साथ ही हाई-एंड टैबलेट है। यदि इस पावरफुल टैबलेट के कीमत की बात करें, तो चीन में इसके 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत भारतीय रूपए में लगभग ₹61,000 है। वहीं, इसके टॉप 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत INR में लगभग ₹91,000 के आसपास जाती है। अभी इसे चीन में लॉन्च किया गया है और यह Inspiration Purple, Relax Blue और Free Gray रंगों में आता है। यदि आप प्रोफेशनल काम और बेहतरीन एंटरटेनमेंट के लिए एक पावरफुल मशीन चाहते हैं, तो आप इसके भारत आने का इंतजार कर सकते हैं।
Vivo Pad 6 Pro Specifications

Vivo के इस नए पावरफुल Pad 6 Pro टैबलेट पर काफी स्टाइलिश प्रीमियम डिज़ाइन के साथ बढ़ा सा डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। यदि इस टेबलेट के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 13.2″ का बढ़ा सा 4K डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह डिस्प्ले बहुत ही ज्यादा शार्प और स्मूथ है, जो वीडियो एडिटिंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है। परफॉरमेंस के लिए इसमें दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। साथ ही इस टेबलेट को ठंडा रखने के लिए बड़ा VC कूलिंग सिस्टम भी लगा है, ताकि घंटों तक भारी काम या गेमिंग बिना किसी रुकावट के कर सकें।
Vivo Pad 6 Pro Battery & Camera

इस टैबलेट की सबसे बड़ी यूएसपी 13,000mAh की बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी यह काफी स्लिम है और 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अक्सर ट्रेवल करते हैं और चार्जर साथ लेकर नहीं चलना चाहते। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 8-स्पीकर का जबरदस्त साउंड सिस्टम भी है, जो मूवीज और म्यूजिक के लिए शानदार है।
Also Read This Post –






