20,000mAh की बैटरी! Ulefone का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

By Soura

Published on:

Ulefone RugKing 5 Pro

Ulefone RugKing 5 Pro Price: क्या आप एडवेंचर के शौकीन हैं और एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो गिरने पर न टूटे और जिसकी बैटरी हफ्ते भर तक चले? तो Ulefone के नए रग्ड स्मार्टफोन “RugKing 5 Pro” के बारे में बताना चाहूँगा। कंपनी ने इसमें 20,000mAh की धमाकेदार बैटरी दी है, जो इसे एक पावरबैंक की तरह काम करने के काबिल बनाती है। यह स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और नाइट विजन कैमरे के साथ आता है। चलिए Ulefone RugKing 5 Pro के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Ulefone RugKing 5 Pro Price

Ulefone RugKing 5 Pro Price

Ulefone RugKing 5 Pro एक मजबूत स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसे ग्लोबल मार्केट में $299.99 (लगभग ₹27,888) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो पहाड़ों, जंगलों या ऐसी जगहों पर जाते हैं जहाँ स्मार्टफोन चार्ज करना मुश्किल होता है। फिलहाल यह ग्लोबल मार्केट के लिए है, लेकिन इसके रग्ड फीचर्स इसे दुनिया में सबसे अलग बनाते हैं।

Ulefone RugKing 5 Pro Design

Ulefone का यह पावरफुल मिलिट्री ग्रेड स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च है, जिसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन गिरने, धूल, मिट्टी और साथ ही पानी में भी पूरी तरह से इसे काफी सुरक्षित रहता है। इसमें IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है, यानी आप इसे गर्म पानी या कीचड़ में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें “Water-Lock Mode” भी है, जो गीली स्क्रीन पर भी टच को सही से काम करने में मदद करता है। यह स्मार्टफोन पावरफुल और टिकाऊ बनाया गया है।

Ulefone RugKing 5 Pro Specifications

Ulefone RugKing 5 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी 20,000mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा हफ्ता निकाल सकता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग है और आप रिवर्स चार्जिंग फीचर से दूसरे स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच को चार्ज कर सकते हैं। परफॉरमेंस के लिए Unisoc T7250 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर चलता है, जो नए AI फीचर्स से लैस है।

Ulefone RugKing 5 Pro Camera

फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 20MP का नाइट Sony सेंसर दिया गया है, जो अंधेरे में भी साफ फोटो खींच सकता है। सबसे खास बात 1202 LED लाइट पैनल है, जो किसी भी सिंपल स्मार्टफोन की टॉर्च से कहीं ज्यादा रोशनी देता है। यदि आप एक ऐसी डिवाइस चाहते हैं जो एडवेंचर में आपका साथी बने, तो Ulefone RugKing 5 Pro लेने का प्लान कर सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post