TVS Star City Plus Price: क्या आप रोज ऑफिस या फिर कॉलेज जाने के लिए कोई ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो चलाने में आसान हो, जिसका माइलेज भी जबरदस्त हो और जो बजट में भी फिट बैठे? तो TVS Star City Plus को देखने का सुझाव दूँगा। यह बाइक अपनी मजबूती, कम मेंटेनेंस और 83 Kmpl माइलेज के लिए मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है।
TVS Star City Plus Price

TVS Star City Plus एक किफायती और भरोसेमंद बाइक है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹72,500 है। वहीं सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक वाला वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹75,200 के करीब है। यदि आप कम पैसे में एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो पेट्रोल का खर्चा बचाए और सालों-साल चले, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
TVS Star City Plus Engine

TVS के इस किफायती बजट फ्रेंडली बाइक में काफी स्मूथ और साथ ही काफी रिफाइंड इंजन Performance देखने को मिलता है। इस बाइक में 109.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसका वजन 115 किलो है, जिससे इसे भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में चलाना बहुत आसान है। माइलेज की बात करें, तो ARAI के अनुसार यह 83 kmpl तक का माइलेज देती है। 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह एक बार फुल कराने पर 700+ KM तक की दमदार रेंज दे सकती है।
TVS Star City Plus Features

धमाकेदार माइलेज और मजबूत बॉडी के साथ इस बाइक में TVS ने कई सारे काम के फीचर्स दिए हैं। इसमें LED हेडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, ट्रैफिक में माइलेज को बेहतर बनाने के लिए इसमें iGO असिस्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसका 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस गांव के खराब रास्तों पर भी इसे बिना रुके चलने में मदद करता है। यदि आप कम बजट में एक स्टाइलिश और माइलेज वाली बाइक चाहते हैं, तो यह एक बेस्ट विकल्प है।
Also Read This Post –






