TVS Jupiter 110 Price: क्या आप कॉलेज या ऑफिस से आने जाने के लिए एक ऐसी स्कूटी ढूंढ रहे हैं जो चलाने में आसान हो, जिसका माइलेज भी धमाकेदार हो और जिसमें सामान रखने की भी कोई टेंशन न हो? अगर आप Activa के अलावा कोई और बेस्ट विकल्प देख रहे हैं, तो TVS Jupiter 110 बेस्ट हो सकता है। यह स्कूटर स्मूथ परफॉरमेंस, स्मार्ट कनेक्टिविटी और बड़े बूट स्पेस के लिए युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। चलिए TVS Jupiter 110 की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में काफी अच्छे से जानते है।
TVS Jupiter 110 Price

TVS Jupiter 110 एक किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक-स्मार्ट स्कूटर है। यदि इस पावरफुल स्कूटर के कीमत की बात करें, तो इस पावरफुल स्कूटर के बेस (Drum) वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹73,400 है। वहीं अगर आप डिस्क ब्रेक साथ ही ज्यादा प्रीमियम फीचर्स वाला टॉप वेरिएंट (SXC) लेना चाहते हैं, तो इसके टॉप वैरिएंट की कीमत ₹84,750 तक जाती है।
TVS Jupiter 110 Engine

TVS के इस स्कूटर में 113.3cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, और जानकारी के लिए बता दे की इंजन काफी रिफाइंड है। इसमें खास iGo Assist सिस्टम भी देखने को मिलता है, जो एक्स्ट्रा टॉर्क देता है, जिससे ट्रैफिक में ओवरटेकिंग बहुत आसान होता है। माइलेज की बात करें, तो यह ARAI के हिसाब से 48 kmpl का माइलेज देती है, लेकिन असलियत में यह 50-61 kmpl तक का तगड़ा माइलेज आराम से निकाल देती है। यदि आप पेट्रोल का खर्च बचाना चाहते हैं, तो यह पावरफुल स्कूटर आपके लिए परफेक्ट है।
TVS Jupiter 110 Features
TVS के इस Jupiter 110 की बड़ी खासियत इसका फीचर्स और स्पेस है। इसमें 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें दो हेलमेट या लैपटॉप बैग आसानी से आता है। फीचर्स की बात करें, तो SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस-असिस्टेड नेविगेशन, USB चार्जिंग पोर्ट और फुल डिजिटल कलर क्लस्टर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। तो यदि आप रोज के ऑफिस या कॉलेज से आने जाने के लिए बेस्ट स्कूटर ढूंढ रहे है तो इस स्कूटर को लेने का प्लान कर सकते है।
Also Read This Post –






