TVS iQube Price: क्या आप रोज़ के पेट्रोल के बढ़ते खर्च से काफी परेशान हो गए हैं और क्या आप आपके लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं? और अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि डेली ऑफिस या फिर कॉलेज आने जाने के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे अच्छा रहेगा, तो आप TVS iQube को लेने का प्लान बना सकते हैं। यह स्कूटर अपने शानदार माइलेज, स्मार्ट फीचर्स और लंबी रेंज के लिए जाना जाता है। चलिए TVS iQube Price और इसकी खूबियों के बारे में जानते हैं।
TVS iQube Price

TVS iQube एक बहुत ही पॉपुलर और वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके बेस मॉडल (2.2 kWh) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.08 लाख है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट (ST 5.3 kWh) की कीमत ₹1.62 लाख तक जाती है। यदि आप पेट्रोल का खर्च खत्म करके शहर में एक सस्ती और काफी पावरफुल स्कूटर चाहते हैं, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
TVS iQube Range & Battery

इस स्कूटर पर अलग-अलग बैटरी विकल्प और जबरदस्त रेंज देखने को मिलती है। इसमें 2.2 kWh से 5.3 kWh बैटरी का विकल्प दिया गया हैं। टॉप मॉडल में फुल चार्ज पर 212KM की IDC रेंज मिलती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी बेस्ट बनाती है। चार्जिंग के मामले में भी यह काफी तेज है, इसका बेस मॉडल सिर्फ 2.45 घंटे में 0-80% चार्ज हो जाता है, जो इसे डेली यूज़ के लिए सुविधाजनक बनाता है।
TVS iQube Features
212 KM की लंबी रेंज और साइलेंट राइड के साथ इस स्कूटर पर कई काम के स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 7″ का बड़ा TFT टचस्क्रीन, SmartXonnect ऐप कनेक्टिविटी, Q-Park असिस्ट और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रनिंग कॉस्ट पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले 5-6 गुना कम है, जो इसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनाता है।
Also Read This Post –






