40 Kmpl माइलेज के साथ TVS Apache RTR 160 4V है बेस्ट, कीमत ₹1.16 लाख

By Soura

Published on:

TVS Apache RTR 160 4V

TVS Apache RTR 160 4V Price: क्या आप कॉलेज या ऑफिस आने-जाने के लिए कोई स्पोर्टी और दमदार बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि 160cc सेगमेंट में कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट है। तो मैं आपको TVS Apache RTR 160 4V लेने का सुझाव दे सकता हूँ। यह बाइक Pulsar को कड़ी टक्कर देती है। इस बाइक पर 40 Kmpl का माइलेज साथ ही 17.55 PS की पावर देखने को मिलती है। तो चलिए TVS Apache RTR 160 4V Price और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

TVS Apache RTR 160 4V Price

TVS Apache RTR 160 4V Price

TVS Apache RTR 160 4V एक बहुत ही लोकप्रिय और स्टाइलिश बाइक है। यदि इस बाइक के कीमत की बात करें, तो इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹1.15 लाख है। वहीं, अगर आप डुअल चैनल ABS और USD फोर्क्स वाला टॉप वेरिएंट लेते हैं, तो कीमत ₹1.29 लाख तक जाती है। 

TVS Apache RTR 160 4V Engine & Mileage

TVS Apache RTR 160 4V Engine

TVS के इस पावरफुल RTR 160 4V बाइक पर सेगमेंट का सबसे पावरफुल इंजन Performance देखने को मिलता है। इसमें 159.7cc का ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन दिया गया है। जो स्पोर्ट मोड में 17.55 PS की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें, तो रियल वर्ल्ड में इस पर मुझे 40-45 kmpl तक का शानदार माइलेज देखने को मिलता है, जो डेली कम्यूट के लिए बेहतरीन है।

TVS Apache RTR 160 4V Features

40 Kmpl की माइलेज और एग्रेसिव स्पोर्टी मस्कुलर लुक के साथ इस बाइक पर TVS के तरफ से कई एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। तो यदि फीचर्स की बात करें, तो इसमें LED हेडलैंप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) दी गई है। टॉप वेरिएंट में गोल्डन USD फोर्क्स और डुअल चैनल ABS भी देखने को मिलता है, जो इसे और भी सुरक्षित और स्टाइलिश बनाता है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post