Tata Punch EV Facelift Price: क्या आप अपने लिए कोई नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौनसी EV Car आपके लिए बेस्ट है। तो मैं आपको Tata Punch EV Facelift के लॉन्च का इंतजार करने का सुझाव दे सकता हूँ। Tata Motors कल यानी 20 फरवरी को भारत में इसे लॉन्च करने जा रही है। इस कार पर 421 KM की संभावित रेंज और 12.3-इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलता है। तो चलिए Tata Punch EV Facelift Price और फीचर्स के बारे में जानते है।
Tata Punch EV Facelift Price

Tata Punch EV Facelift एक बहुत ही पावरफुल साथ ही स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार होने वाला है। यदि इस इलेक्ट्रिक कार के कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख से ₹15 लाख के बीच हो सकती है। यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। मार्केट में यह कार Citroen eC3 और MG Windsor EV को कड़ी टक्कर देगी।
Tata Punch EV Facelift Design
Tata के इस नई EV पर डिजाइन में कुछ नए अपडेट्स देखने को मिलते हैं। इसमें नया फ्रंट बंपर, बड़ा एयर डैम और 16-इंच के डुअल-टोन एयरो एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप और नया बंपर देखने को मिल सकता है, जो इसे और भी आधुनिक लुक देता है।
Tata Punch EV Facelift Features

421 KM रेंज और नए लुक के साथ इस कार पर Tata के तरफ से कई प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। तो यदि फीचर्स की बात करें, तो इसमें अब 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और वॉयस-इनेबल्ड सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS और 6 एयरबैग्स भी देखने को मिलते हैं।
Tata Punch EV Facelift Battery
फीचर्स और डिजाइन के अलावा इस EV पर Tata के तरफ से बेहतर पावर एफिशिएंसी भी देखने को मिलती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 40kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। रेंज की बात करें, तो यह फुल चार्ज पर 421 km तक की रेंज दे सकती है। तो यदि आप एक फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो कल होने वाले लॉन्च पर नजर रख सकते हैं।
Also Read This Post –






