468 KM रेंज! Tata Punch EV Facelift हुई लॉन्च, कीमत ₹6.49 लाख से शुरू

By Soura

Published on:

Tata Punch EV Facelift Price: क्या आप पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और एक किफायती Electric SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन बजट और रेंज को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन सी इलेक्ट्रिक कार बेस्ट रहेगी। तो नई Tata Punch EV Facelift को लेने के बारे में सोच सकते है। Tata Motors ने इसे एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। इसमें 468 KM की जबरदस्त रेंज और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। तो चलिए Tata Punch EV Facelift Price और इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Tata Punch EV Facelift Price

Tata Punch EV Facelift को कंपनी ने बहुत ही किफायती कीमत पर उतारा है। तो यदि इस पावरफुल साथ ही स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार के कीमत की बात करें, तो इसके स्टैंडर्ड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होती है। लेकिन अगर आप BaaS (Battery as a Service) मॉडल चुनते हैं, तो यह कार आपको मात्र ₹6.49 लाख में मिल सकती है। इस विकल्प में बैटरी के लिए अलग से ₹2.6 प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा। कम बजट में प्रीमियम EV का अनुभव लेने के लिए यह एक बेहतरीन डील है।

Tata Punch EV Facelift Range & Battery

Tata Punch EV Facelift

Tata की इस नई SUV में बैटरी और रेंज को लेकर बड़ा अपग्रेड किया गया है। इसमें 30kWh और 40kWh के बैटरी पैक उपलब्ध हैं। 40kWh वाले वेरिएंट में ARAI सर्टिफाइड 468 KM की रेंज देखने को मिलती है। सबसे खास बात चार्जिंग स्पीड है। DC फास्ट चार्जर से यह महज 26 मिनट में 20 से 80% चार्ज हो जाती है। सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके आप इसे 135 KM तक चला सकते हैं।

Tata Punch EV Facelift Features

जबरदस्त रेंज, स्टाइलिश डिज़ाइन और  पावरफुल परफॉरमेंस के साथ-साथ इस इलेक्ट्रिक कार में सेफ्टी और फीचर्स की भी कोई कमी नहीं है। Tata Punch EV Facelift में 10.25″ का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री का जबरदस्त कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और 195mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। साथ ही बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दी जा रही है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post