249cc की दमदार इंजन के साथ Suzuki V-Strom SX है बेस्ट

By Soura

Published on:

Suzuki V-Strom SX Price: क्या आप एक ऐसी बाइक देख रहे हैं जो हाईवे पर लंबी राइड का मजा भी दे और खराब रास्तों पर भी बिना डरे चल सके? अगर आप 250cc इंजन सेगमेंट में एक भरोसेमंद एडवेंचर टूरर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Suzuki V-Strom SX आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसमें स्टाइलिश एडवेंचर लुक के साथ-साथ पावरफुल इंजन और जबरदस्त माइलेज का कॉम्बिनेशन भी मिलता है। चलिए Suzuki V-Strom SX के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Suzuki V-Strom SX Price

Suzuki V-Strom SX Engine

Suzuki V-Strom SX एक स्टाइलिश और सक्षम एडवेंचर बाइक है। यदि कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.98 लाख है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ऑफिस जाने के साथ-साथ वीकेंड पर लंबी ट्रिप्स या ऑफ-रोडिंग करना पसंद करते हैं। यदि आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो रोड और ऑफ-रोड दोनों का परफेक्ट बैलेंस दे, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Suzuki V-Strom SX Engine & Mileage

Suzuki V-Strom SX Price

Suzuki की इस V-Strom SX बाइक में हाईवे क्रूजिंग और साथ ही ऑफ-रोडिंग के लिए काफी अच्छा और दमदार टॉर्क भी Suzuki के तरफ से देखने को मिलता है। इस बाइक में 249cc का ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 26.5 PS की पावर और 22.2 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसका इंजन पावरफुल है, जो हर तरह के रास्तों को आसानी से पार कर लेता है। माइलेज की बात करें, तो इस बाइक पर 36 kmpl तक का शानदार माइलेज देखने को मिलता है, जो लंबी राइड के लिए काफी किफायती है।

Suzuki V-Strom SX Features

Suzuki V-Strom SX

काफी अग्ग्रेसिव एडवेंचर डिजाइन और तगड़े माइलेज के साथ इस बाइक में Suzuki ने कई काम के जरूरी फीचर्स भी दिए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सॉफ्ट सस्पेंशन और साथ ही सुरक्षा के लिए ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। इस बाइक की सीटिंग और हैंडलिंग को इस तरह डिजाइन किया गया है कि घंटों की राइड के बाद भी थकान महसूस नहीं होती। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post