Suzuki Burgman Street EX Price: क्या आप अपने लिए एक ऐसा स्कूटर खरीदना चाहते हैं जो दिखने में प्रीमियम हो और चलाने में आरामदायक? अगर आप Activa 125 या Jupiter 125 जैसे मॉडल्स देख रहे हैं, तो रुकिए! Suzuki ने अपनी मशहूर मैक्सी-स्टाइल स्कूटर Burgman Street EX को नए ‘Pearl Grace White’ कलर में लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। चलिए Suzuki Burgman Street EX के बारे में जानते हैं।
Suzuki Burgman Street EX Price

Suzuki Burgman Street EX एक बहुत ही प्रीमियम 125cc स्कूटर है। यदि इस पावरफुल साथ ही स्टाइलिश स्कूटर के कीमत की बात करें, तो इस नए Pearl Grace White कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,07,902 (दिल्ली) रखी गई है। अब यह स्कूटर कुल तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। यदि आप शहर में ऑफिस, कॉलेज या मार्केट जाने के लिए एक शानदार और अलग दिखने वाला स्कूटर चाहते हैं, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Suzuki Burgman Street EX Engine

Suzuki की इस मैक्सी-स्कूटर पर काफी स्मूथ और किफायती इंजन Performance देखने को मिल जाता है। इसमें 124cc का ऑल-एल्यूमिनियम इंजन दिया गया है, जो 8.6 PS की पावर और साथ ही 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें कंपनी की SEP-α (Suzuki Eco Performance Alpha) तकनीक दी गई है, जो माइलेज को बेहतर बनाती है। ट्रैफिक में पेट्रोल बचाने के लिए इसमें Engine Auto Stop-Start (EASS) का फीचर भी मौजूद है।
Suzuki Burgman Street EX Features
नए रंग और प्रीमियम डिजाइन के साथ इस पावरफुल साथ ही मस्कुलर लुक वाले स्कूटर पर कई काम के फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। तो यदि फीचर्स की बात करें, तो इसमें Bluetooth-enabled डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो नेविगेशन, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन को सपोर्ट करता है। इसमें 21.5 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, LED लाइट और आरामदायक चौड़ी सीट दी गई है। बड़े व्हील्स और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के कारण खराब रास्तों पर भी राइड काफी आरामदायक रहती है। तो यदि आप एक कंफर्टेबल और फीचर-लोडेड स्कूटर चाहते हैं, तो यह बेस्ट विकल्प हो सकता है।
Also Read This Post –






