सिर्फ ₹250 में बेटी के भविष्य की गारंटी Sukanya Samriddhi Yojana: टैक्स फ्री रिटर्न और ₹65 लाख तक मच्योरिटी सुरक्षित निवेश

By Harikesh Maurya

Published on:

Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana 2025) – बेटी के भविष्य की गारंटी

Sukanya Samriddhi Yojana सिर्फ ₹250 से शुरू करें निवेश और पाएं बेटी के भविष्य की गारंटी। 8.2% ब्याज दर, टैक्स फ्री रिटर्न और ₹65 लाख तक मच्योरिटी अमाउंट – जानें पूरी जानकारी।

Sukanya Samriddhi Yojana 2025

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत लॉन्च की थी। इस सरकारी बचत योजना का उद्देश्य हर बालिका के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। आज भी यह योजना लोगों के बीच सबसे भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है, क्योंकि इसमें सुरक्षित निवेश, टैक्स लाभ और गारंटीड रिटर्न तीनों मिलते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana 2025 के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोला जा सकता है। यह खाता माता-पिता या वैध अभिभावक खोल सकते हैं। न्यूनतम निवेश ₹250 है और अधिकतम ₹1.5 लाख तक सालाना जमा किया जा सकता है। यह खाता 21 वर्षों तक सक्रिय रहता है, या बेटी की 18 वर्ष की उम्र के बाद शादी तक। खास बात यह है कि निवेश सिर्फ 15 साल तक करना होता है, इसके बाद खाता बिना अतिरिक्त निवेश के भी ब्याज कमाता रहता है।

इस योजना में Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate वर्तमान में 8.2% (जुलाई-सितंबर 2025 तक) है, जो सालाना कंपाउंडिंग के साथ जुड़ती है। बेटी की उच्च शिक्षा या विवाह के लिए 18 वर्ष की उम्र के बाद खाते से 50% तक आंशिक निकासी की सुविधा भी दी गई है। अगर आप चाहें तो आसानी से ऑनलाइन या बैंक/डाकघर के जरिए Sukanya Samriddhi Yojana Account Opening Online कर सकते हैं।

PM Kisan 21वीं किस्त 2025: ₹2000 आ गए खाते में किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार ने जारी किए ₹540 करोड़

इस योजना के लिए आवश्यक Sukanya Samriddhi Yojana Documents में बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और माता-पिता का ID प्रूफ शामिल है। ध्यान रहे कि एक बेटी के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। पात्रता के हिसाब से सिर्फ माता-पिता या अभिभावक ही यह खाता खोल सकते हैं।

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज और मेच्योरिटी राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होती है। Sukanya Samriddhi Yojana Benefits में शामिल हैं – सुरक्षित रिटर्न, टैक्स छूट (धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक), बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता, और सरकार द्वारा गारंटीड सपोर्ट। इसी वजह से यह योजना हर मिडिल क्लास परिवार के लिए बेटी के भविष्य की सबसे अच्छी सेविंग स्कीम बन चुकी है।

अगर आप मेच्योरिटी वैल्यू जानना चाहते हैं तो Sukanya Samriddhi Yojana Calculator की मदद ले सकते हैं, जिससे आपको अंदाज़ा हो जाएगा कि 21 साल बाद आपकी छोटी बचत कितनी बड़ी राशि में बदल जाएगी। मेच्योरिटी के समय मिलने वाली रकम पूरी तरह टैक्स फ्री होती है, जिसे बेटी की पढ़ाई या शादी में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana

कुछ परिस्थितियों में खाता समय से पहले भी बंद किया जा सकता है। अगर खाता धारक (बेटी) की असामयिक मृत्यु हो जाती है, तो जमा राशि और ब्याज अभिभावकों को लौटा दिया जाता है। इसके अलावा, कुछ विशेष स्थितियों में सरकार की अनुमति से भी Sukanya Samriddhi Yojana Maturity Amount जल्दी निकाली जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट हैं:

Also Read:

Pradhan Mantri Mudra Yojana 2025: छोटे व्यवसायों को मिलेगी नई उड़ान, जानें पूरी जानकारी

Harikesh Maurya

Related Post