8GB RAM और 7040mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A11+ हुआ लॉन्च

By Souradeep

Published on:

Samsung Galaxy Tab A11+ 

Samsung ने भारत में अपने A सीरीज के नए Tab Samsung Galaxy Tab A11+ को 7040mAh की दमदार बैटरी, 11” की बढ़ी डिस्प्ले और साथ ही 8GB तक RAM के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung ने इस Tab को भारत में Wifi+5G और Wifi Only वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। तो चलिए Samsung Galaxy Tab A11+ के कीमत साथ ही इसके Specifications के बारे में जानते है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Price

Samsung Galaxy Tab A11+ Price

Samsung Galaxy Tab A11+ को Samsung ने भारत में मिड रेंज प्राइस सेगमेंट के साथ लॉन्च किया है, यदि आप आपके लिए कोई बड़ा डिस्प्ले वाला कोई मिड रेंज बजट वाला Tab खरीदने के बारे में सोच रहे थे। तो आप Samsung Galaxy Tab A11+ को लेने का प्लान कर सकते है। अब यदि इस Tab के कीमत की बात करें, तो इसे कई स्टोरेज वेरिएंट और Wifi Only वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। 

Samsung के इस Tab के Wifi Only वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में ₹22,999 है। वहीं Samsung Galaxy Tab A11+ के टॉप स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM और साथ ही 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट (Wifi+5G) की कीमत ₹29,999 है। आप इस Tab को Samsung साथ ही Flipkart के साइट से खरीद सकते है। यदि आप आपके लिए कोई पावरफुल मिड रेंज Tab लेना चाहते है, तो इसे लेना का प्लान कर सकते है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Specifications 

Samsung Galaxy Tab A11+

Samsung Galaxy Tab A11+ एक दमदार साथ ही बढ़ा डिस्प्ले के साथ आने वाला मिड रेंज Tab है, इस Tab पर हमें 11” का बढ़ा सा TFT LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। 90Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है, इसी के साथ इस Tab पर काफी पावरफुल Performance भी देखने को मिलता है। अब यदि इस Tab के प्रोसेसर की बात करें, तो MediaTek के तरफ से MediaTek MT8755 का प्रोसेसर देखने को मिल जाता है। जो 8GB तक RAM और साथ ही 256GB तक इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Camera & Battery 

Samsung Galaxy Tab A11+  Camera
Samsung Galaxy Tab A11+  Camera

Samsung के इस Tab पर हमें मिड रेंज प्राइस में काफी दमदार बैटरी पैक के साथ साथ वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए भी जबरदस्त कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। तो यदि इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के बैक पर फोटोग्राफी के लिए 8MP का कैमरा वहीं फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। यदि इसके बैटरी की बात करें, तो 7040mAh बैटरी देखने को मिलता है। और इस Tab पर Samsung के तरफ से Quad Speakers भी देखने को मिल जाता है। 

Also Read:

Souradeep

Related Post