₹11,999 में Samsung Galaxy M17e 5G हुआ लॉन्च, जाने फीचर्स

By Soura

Published on:

Samsung Galaxy M17e 5G

Samsung Galaxy M17e 5G Price – क्या आप आपके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जो बजट में भी हो और जिसमें बैटरी भी काफी दमदार मिले? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Samsung ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन, Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। और आज से इसकी सेल भी शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 50MP का शानदार कैमरा देखने को मिलता है। चलिए Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy M17e 5G Price

Samsung Galaxy M17e 5G Specifications

Samsung Galaxy M17e 5G एक किफायती स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें,  तो इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹11,999 है। कंपनी इस पर ₹2,000 तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे यह आपके लिए काफी सस्ता पड़ जाता है। इसकी बिक्री आज से Amazon पर शुरू हो चुकी है। यदि एक भरोसेमंद ब्रांड का सस्ता 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M17e 5G Display

Samsung के इस नए स्मार्टफोन में मुझे काफी बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसमें 6.7″ का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 800 निट्स की ब्राइटनेस के कारण बाहर धूप में भी इसे चलाना बहुत आसान है। यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है और इसे 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास की सुरक्षा भी दी गई है, जो इसे स्क्रैच से बचाती है।

Samsung Galaxy M17e 5G Specifications

Samsung Galaxy M17e 5G

दमदार Performance के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G इंटरनेट चलाने के लिए अच्छा है। सबसे खास बात है इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है। यानी यह स्मार्टफोन कई सालों तक नया जैसा चलेगा। इसमें Circle to Search जैसा एडवांस फीचर भी है।

Samsung Galaxy M17e 5G Battery & Camera

बड़ी बैटरी के दीवानों के लिए इस पावरफुल स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, इसी के साथ ये पावरफुल स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। तो यदि आप कम बजट में एक ऑलराउंडर सैमसंग स्मार्टफोन चाहते हैं, तो आज ही इसे सेल में लेने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post