Samsung Galaxy A37 5G Specifications – क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, जिसमें ढेर सारे स्मार्ट AI फीचर्स हों और जिसे बेझिझक 5-6 साल तक इस्तेमाल कर सकें? अगर आपका जवाब ‘हाँ’ है, तो Samsung का नया “Galaxy A37 5G” आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। Samsung ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें 120Hz का शानदार डिस्प्ले और लेटेस्ट AI टूल्स दिए गए हैं। चलिए Samsung Galaxy A37 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy A37 5G Price

Samsung Galaxy A37 5G को कंपनी ने अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट (8GB+128GB) की कीमत ₹41,999 है। वहीं इस स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट (12GB+256GB) के लिए आपको ₹52,999 खर्च करना होगा। यह पावरफुल स्मार्टफोन Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen जैसे तीन बेहतरीन रंगों में आता है। इसकी बिक्री 10 अप्रैल से शुरू होगी। यदि आप एक भरोसेमंद ब्रांड का फ्लैगशिप-लेवल अनुभव वाला फोन चाहते हैं, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Samsung Galaxy A37 5G Display
इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले बहुत ही कमाल का है। इसमें 6.7″ का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें ‘Vision Booster’ टेक्नोलॉजी है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखाई देती है। डिजाइन के मामले में यह स्मार्टफोन काफी स्लिम और मॉडर्न है। साथ ही, यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से इसे कोई खतरा नहीं है।
Samsung Galaxy A37 5G Specifications

परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूथ है। यह Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। इस पावरफुल स्मार्टफोन सबसे खास इसका AI फीचर्स हैं। जैसे AI Select, ‘Voice Transcription और Circle to Search। ये फीचर्स आपके काम को बहुत आसान बना देते हैं। साथ ही, Samsung इस स्मार्टफोन पर 6 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किये है।
Samsung Galaxy A37 5G Camera & Battery
फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। रात के समय फोटो खींचने के लिए इसमें “Nightography” फीचर है, जो काफी शार्प फोटो देता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चलती है। तो यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो सिक्योरिटी और फीचर्स के मामले में सबसे बेस्ट हो, तो इस स्मार्टफोन को लेने का प्लान बना सकते हैं।
Also Read This Post –






