मात्र ₹5,321 की EMI पर घर लाएं Royal Enfield Meteor 350, जानें फाइनेंस प्लान

By Soura

Published on:

Royal Enfield Meteor 350

Royal Enfield Meteor 350 Price: क्या आप भी Royal Enfield की दमदार और शाही लुक वाली बाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन भारी-भरकम कीमत देखकर रुक जाते हैं? अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप “Meteor 350” को मात्र ₹5,321 की मंथली EMI पर अपने घर ला सकते हैं। लंबी दूरी के सफर के लिए यह बाइक अपने कंफर्ट और स्मूथ इंजन के लिए जानी जाती है। चलिए जानते हैं कि आप इसे कैसे अपने बजट में फिट कर सकते हैं और इसमें क्या खास फीचर्स मिलते हैं।

Royal Enfield Meteor 350 Finance Plan

Royal Enfield Meteor 350

Royal Enfield Meteor 350 एक प्रीमियम क्रूजर बाइक है, जो मिडिल क्लास बजट के हिसाब से अब काफी आसान हो गई है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹2.22 लाख है। अगर आप सिर्फ ₹10,000 का छोटा सा डाउन पेमेंट जमा करते हैं, तो बाकी अमाउंट का आप आसानी से लोन करा सकते हैं। अगर आप 5 साल की अवधि के लिए 10% ब्याज दर पर लोन लेते हैं, तो आपकी EMI ₹5,321 बनेगी। आप अपनी सुविधा के हिसाब से डाउन पेमेंट को बढ़ाकर अपनी EMI को और भी कम करने का प्लान कर सकते हैं।

Royal Enfield Meteor 350 Engine & Mileage

Royal Enfield Meteor 350 Engine 

इस बाइक की सबसे बड़ी खूबी इस पावरफुल बाइक का 349cc का J-सीरीज इंजन है, जो बहुत ही स्मूथ और साथ ही वाइब्रेशन-फ्री है। यह 20.2 bhp की पावर और साथ ही 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे हाईवे पर भी यह बिना थके चलती है। माइलेज की बात करें, तो इस पावरफुल बाइक पर 35-40 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जो इसे लंबी राइड के लिए काफी ज्यादा किफायती बनाता है। इसके 15 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आपको बार-बार पेट्रोल पंप रुकने की भी टेंशन नहीं होगी।

Royal Enfield Meteor 350 Features

Royal Enfield Meteor 350 Sundowner Orange Edition

Royal Enfield ने Meteor 350 में स्टाइल के साथ-साथ काफी मॉडर्न फीचर्स भी दिया है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट दिया गया है। इसकी सीट हाइट बहुत कम (765mm) है, जिससे इसे चलाना हर किसी के लिए आसान हो जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम मिलता है, जो खराब रास्तों पर भी झटके नहीं लगने देता। यदि आप बजट में एक शाही और आरामदायक सवारी चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट विकल्प है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post