Royal Enfield Meteor 350 Price: क्या आप एक पावरफुल और आरामदायक क्रूजर बाइक लेने का सपना देख रहे हैं? लेकिन बजट कम होने की वजह से बात नहीं बन पा रही है? तो अब मिडिल क्लास के लिए सपना पूरा करना आसान हो गया है। आप Meteor 350 को मात्र ₹5,321 की मंथली EMI पर लाने का प्लान बना सकते हैं। यह बाइक जबरदस्त कंफर्ट के लिए जानी जाती है। चलिए Meteor 350 की कीमत और फाइनेंस प्लान के बारे में जानते हैं।
Royal Enfield Meteor 350 Price & Finance

Royal Enfield Meteor 350 एक प्रीमियम बाइक है, लेकिन आसान फाइनेंस प्लान ने इसे खरीदना आसान बना दिया है। यदि कीमत की बात करें, तो इसकी ऑन-रोड कीमत ₹2.22 लाख (दिल्ली) के करीब पड़ती है। अगर सिर्फ ₹10,000 की डाउन पेमेंट देते हैं, तो बैंक से बाकी अमाउंट लोन मिल सकता है। 5 साल की अवधि के लिए 10% ब्याज दर पर मासिक EMI ₹5,321 बनेगी। आप आपके सुविधा के अनुसार डाउन पेमेंट बढ़ाकर EMI को कम कर सकते हैं।
Royal Enfield Meteor 350 Engine

Meteor 350 के इस बाइक में हमे काफी पावरफुल इंजन देखने को मिल जाता है। इस पावरफुल बाइक में 349cc का J-सीरीज इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क बनाता है। इसका इंजन काफी स्मूथ है और इसमें वाइब्रेशन न के बराबर हैं। माइलेज की बात करें, तो इस पर 35-40 kmpl तक का बेहतरीन माइलेज देखने को मिलता है। 15 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ लंबी दूरी की बाइक राइड बिना रुके कर सकते हैं।
Royal Enfield Meteor 350 Features
Royal Enfield की Meteor 350 के इस पावरफुल बाइक में हमें स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ काफी सारे जरुरी काम के फीचर्स भी Royal Enfield के तरफ से देखने को मिल जाता है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और LED DRL जैसे आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसकी सीट हाइट सिर्फ 765mm है, जिससे छोटे कद के राइडर्स भी इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस बाइक में डुअल-चैनल ABS और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। तो यदि आप बजट में एक शाही और आरामदायक सवारी चाहते हैं, तो Meteor 350 को लेने का प्लान बना सकते हैं।






