₹1.59 लाख में Jawa 42 या Classic 350? युवाओं के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, जानें अंतर

By Soura

Published on:

Royal Enfield Classic 350 Vs Jawa 42: क्या आप रेट्रो लुक और दमदार इंजन वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि Royal Enfield Classic 350 और Jawa 42 में से कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट है। तो मैं आपको इन दोनों बाइक्स के बीच का अंतर बताकर सही फैसला लेने का सुझाव दे सकता हूँ। जहां Jawa 42 कम कीमत में ज्यादा पावर देती है, वहीं Classic 350 अपने माइलेज और कंफर्ट के लिए जानी जाती है। तो चलिए कीमत और फीचर्स के आधार पर तुलना जानते हैं।

Classic 350 Vs Jawa 42 Price

कीमत के मामले में Jawa 42 युवाओं के लिए एक ज्यादा बजट-फ्रेंडली विकल्प है। यदि इस बाइक के कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.59 लाख से शुरू होकर ₹1.85 लाख तक जाती है। वहीं, Royal Enfield Classic 350 थोड़ी महंगी है, जिसकी कीमत ₹1.82 लाख से ₹2.17 लाख के बीच है। यदि आपका बजट कम है और आप एक स्टाइलिश बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आप आपके लिए Jawa के तरफ से आने वाले Jawa 42 Bike को खरीदने का प्लान कर सकते हैं।

Engine & Performance Comparison

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें, तो Jawa 42 में 294.72 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 27.32 PS की पावर जेनरेट करता है। और बता दे की ये बाइक स्पोर्टी राइडिंग के लिए एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। और वहीं Royal Enfield के तरफ से आने वाले Classic 350 बाइक में 349 cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.21 PS की पावर देता है। यदि आपको तेज रफ्तार पसंद है, तो Jawa बेहतर है, लेकिन यदि आप सुकून भरी राइड और दमदार आवाज चाहते हैं, तो Classic 350 बेस्ट है।

Mileage & Features Comparison

माइलेज के मामले में Royal Enfield Classic 350 बाजी मार लेती है। इस बाइक पर 35-41.55 kmpl तक का माइलेज देखने को मिलता है, जबकि Jawa 42 के बाइक में हमे 32 kmpl से लेकर के 35 kmpl के बिच का ही माइलेज देखने को मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो Jawa 42 में स्लिपर क्लच और 15 कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं Classic 350 अपने मजबूत सर्विस नेटवर्क और रीसेल वैल्यू के लिए जानी जाती है। तो यदि आप अच्छा माइलेज और दमदार डिज़ाइन चाहते है, तो Classic 350 को लेने के बारे में सोच सकते हैं। 

Also Read This Post – 

Soura

Related Post