100 KM रेंज के साथ Revolt की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च

By Soura

Published on:

Revolt RV1 Price: क्या आप पेट्रोल के बढ़ते प्राइस से परेशान है और अपने लिए कोई सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे है। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कम बजट में कौनसा इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए बेस्ट है। तो में Revolt RV1 लेने का सुझाव दे सकता हूँ, यह सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक्स में से एक है। इस बाइक पर 100 KM की जबरदस्त रेंज और ₹88,999 की शुरुआती कीमत देखने को मिलती है। चलिए Revolt RV1 Price और साथ ही इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते है।

Revolt RV1 Price

Revolt RV1 Price

Revolt RV1 इलेक्ट्रिक बाइक के कीमत की यदि बात करें, तो कंपनी ने इसे आम आदमी के बजट को ध्यान में रखते हुए काफी अट्रैक्टिव प्राइस सेगमेंट पर लॉन्च किया है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹88,999 है, और वहीं इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत ₹91,999 तक जाती है। यदि आप शहर में चलाने के लिए कोई सस्ती और अच्छी इलेक्ट्रिक बाइक ढूंढ रहे है, तो यह आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है।

Revolt RV1 Battery & Range

Revolt RV1

Revolt के इस इलेक्ट्रिक बाइक पर मुझे हल्के वजन के साथ काफी अच्छा बैटरी Performance भी देखने को मिल जाता है। तो यदि इस इलेक्ट्रिक बाइक के बैटरी की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक बाइक पर 2.2 kWh और 3.24 kWh की लिथियम-आयन बैटरी के विकल्प देखने को मिलता है। जो फुल चार्ज पर 100 KM तक की रेंज देती है। इसे चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है और 5 साल की वारंटी भी देखने को मिल जाता है।

Revolt RV1 Features

Revolt RV1

किफायती कीमत और जबरदस्त रेंज के साथ इस इलेक्ट्रिक बाइक पर Revolt के तरफ से कई स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिल जाते है। तो यदि इसके फीचर्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक बाइक पर LED हेडलाइट, रिवर्स मोड, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी और GPS जैसे फीचर्स दिए गए है। साथ ही इसका वजन सिर्फ 108 किलो है, जिससे इसे ट्रैफिक में चलाना आसान है। कॉलेज, ऑफिस से आने जाने के लिए ये एक बेस्ट किफायती इलेक्ट्रिक बाइक है। 

Also Read:

Soura

Related Post