1000 KM रेंज के साथ Renault Duster इस दिन होगी लॉन्च

By Soura

Published on:

Renault Duster

Renault Duster Launch Date: क्या आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जो दमदार हो और लंबा माइलेज दे? लेकिन मार्केट में मौजूद ऑप्शन्स से अलग कुछ नया चाहते हैं। तो नई जनरेशन Renault Duster के लॉन्च का इंतजार कर सकते है। Renault इंडिया यह धाकड़ SUV 17 मार्च 2026 को लॉन्च करने वाले है। इस कार में 1000 KM की रेंज वाली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते हैं। चलिए Renault Duster Launch Date और इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

New Renault Duster Price & Launch

New Renault Duster

New Renault Duster एक बहुत ही लोकप्रिय और साथ ही काफी पावरफुल SUV Car होने वाला है। यदि इस नई Renault Duster के कीमत की बात करें, तो अनुमान है कि इस दमदार कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख के आसपास होगी, जबकि टॉप हाइब्रिड वेरिएंट ₹20 लाख तक जा सकता है। इसकी डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यह कार मार्केट में Hyundai Creta और Kia Seltos को कड़ी टक्कर देगी। यदि आप एक रफ-एंड-टफ और मॉडर्न SUV चाहते हैं, तो 17 मार्च का इंतजार कर सकते हैं।

Renault Duster Hybrid Engine

Renault Duster Engine 

Renault के इस नई SUV में सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन है। इसमें तीन इंजन विकल्प मिलेंगे, जिनमें सबसे खास ‘Strong Hybrid E-Tech 160’ है। यह 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 kWh बैटरी के साथ आने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल टैंक पर 1000 KM तक चल सकती है। इसके अलावा टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध होगा, जो शानदार पावर देने वाला हैं।

New Renault Duster Features

1000 KM की दमदार रेंज और नए प्लेटफॉर्म के साथ इस SUV में Renault के तरफ से सेफ्टी और फीचर्स का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS के तहत 17 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 212mm है, जो खराब रास्तों के लिए बेहतरीन है। 5-स्टार सेफ्टी का दावा इसे काफी ज्यादा भरोसेमंद बनाता है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post