Redmi 15A 5G Launch: क्या आप कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बैटरी बैकअप में भी दमदार हो और जिसका डिस्प्ले भी स्मूथ चले? अगर आपका बजट ₹13 से ₹14 हजार के आसपास है और एक भरोसेमंद ब्रांड का 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Redmi का नया Redmi 15A 5G एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। Xiaomi ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। चलिए इस नए स्मार्टफोन के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Redmi 15A 5G Price

Redmi 15A 5G को Redmi कंपनी ने बजट प्राइस सेगमेंट में पेश किया है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 4GB+64GB बेस वेरिएंट की कीमत ₹12,999 है। वहीं टॉप 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,599 रखी गई है। यह 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यदि कम पैसे में अच्छा और नया 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो इसे Amazon या रिटेल स्टोर्स से लेने का प्लान कर सकते हैं।
Redmi 15A 5G Display
Redmi के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन में बड़ी और स्मूथ स्क्रीन दी गई है। इसमें 6.9″ का बड़ा HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे ऐप स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ रहता है। खास बात यह है कि इसमें “Wet Touch 2.0” तकनीक दी गई है, जिससे हाथ गीले होने पर भी इसे चला सकते हैं। यह Black, Light Blue और Light Purple जैसे कलर ऑप्शन में आता है।
Redmi 15A 5G Specifications

Redmi के इस नए 15A 5G स्मार्टफोन पर काफी दमदार परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc के तरफ से Unisoc T8300 का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और साथ ही मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है, जो काफी क्लीन और फास्ट एक्सपीरियंस देता है। कंपनी ने इस फोन के साथ 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे ये नया स्मार्टफोन लंबे समय तक नया जैसा रहेगा।
Redmi 15A 5G Battery & Camera

इस स्मार्टफोन में 6,300mAh की बैटरी है, जो आराम से पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे इसे पावर बैंक की तरह भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 32MP का मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही Google Gemini और Circle to Search जैसे लेटेस्ट AI फीचर्स भी मिलते हैं। तो यदि बजट में एक ऑलराउंडर 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है।
Also Read This Post –






