Redmi 15A 5G सेल शुरू: ₹12,999 में पाएं 6300mAh बैटरी

By Soura

Published on:

Redmi 15A 5G

Redmi 15A 5G Price: क्या आप कम बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो पूरे दिन का तगड़ा बैटरी बैकअप दे और जिसकी डिस्प्ले भी बहुत स्मूथ चले? अगर आपका बजट ₹13 हजार के आसपास है, तो Redmi का नया Redmi 15A 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Xiaomi ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है और आज से इसकी सेल भी शुरू हो गई है। इसमें 6300mAh की  दमदार बैटरी और 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है। चलिए इस नए स्मार्टफोन के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Redmi 15A 5G Price

Redmi 15A 5G

Redmi 15A 5G को बजट कस्टमर के लिए किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके 4GB+64GB वाले बेस वैरिएंट की कीमत ₹12,999 है। वहीं टॉप 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,499 है। यह आज से ही कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। यदि कम प्राइस में ट्रस्टेड ब्रांड का 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसे लेने के बारे में सोच सकते है। 

Redmi 15A 5G Display

इस नए स्मार्टफोन पर स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ बढ़ा सा डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। यदि Redmi के इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.9″ का बढ़ा सा HD+ डिस्प्ले दिया गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 120Hz की वजह से इसमें स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बहुत ही स्मूथ रहता है। यह स्मार्टफोन Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन अच्छे से काम करता है। यह Black, Blue और Purple जैसे स्टाइलिश कलर्स में उपलब्ध है।

Redmi 15A 5G Specifications

Redmi 15A 5G

Redmi के इस नए 15A 5G स्मार्टफोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए Unisoc T8300 का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी और डेली ऐप्स को आसानी से चला सकता है। इसमें 12GB तक की वर्चुअल RAM का सपोर्ट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को काफी फास्ट बनाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6,300mAh की बड़ी बैटरी है, जो बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म कर देती है। यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है और कंपनी इसमें 4 साल के ओएस अपडेट भी दे रही है।

Redmi 15A 5G Camera

Redmi 15A 5G

जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए Redmi के इस नए स्मार्टफोन के पीछे 32MP का AI कैमरा सेटअप दिया गया है, जो काफी क्लियर फोटो क्लिक करता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट पर सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सेफ रखता है। साथ ही इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे लेटेस्ट AI फीचर्स भी दिए गए हैं। यदि आप कम बजट में एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो आज ही इसे खरीदने का प्लान कर सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post