Realme P4 Lite 5G Launch: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज न करनी पड़े? अगर आप एक लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G के लॉन्च की तारीख पक्की कर दी है। यह स्मार्टफोन 19 मार्च को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। चलिए Realme P4 Lite 5G के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Realme P4 Lite 5G Price & Launch Date

Realme P4 Lite 5G एक बजट-फ्रेंडली और रफ-एंड-टफ स्मार्टफोन होने वाला है। यदि लॉन्च की बात करें, तो इसे 19 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद Realme की साइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यदि कम बजट में एक मजबूत और लंबी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।
Realme P4 Lite 5G Display
Realme के इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है। इसमें “ArmorShell” प्रोटेक्शन दी गई है, जो इसे मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) मजबूती देती है। इसी के साथ इसमें 6.78″ का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्मार्टफोन चलाने में स्मूथ लगता है। साथ ही इसे IP64 रेटिंग भी मिली है, जो स्मार्टफोन को धूल, पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।
Realme P4 Lite 5G Specifications

परफॉरमेंस के लिए इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5300mm² का एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो भारी इस्तेमाल के दौरान भी स्मार्टफोन को ठंडा रखता है। सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 1.47 दिन तक का बैकअप दे सकती है। यह फोन Mosaic Green और Mosaic Blue जैसे कलर में आएगा।
Realme P4 Lite 5G Camera
Realme P4 Lite 5G में फोटोग्राफी के लिए 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है। हालाँकि कैमरा सेटअप बेसिक होने वाला है, लेकिन लंबी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे डेली यूज़ के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाएगा। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं या गेमिंग और बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Also Read This Post –






