6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ realme का सस्ता फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹7,999

By Soura

Published on:

realme P4 Lite 4G Price

realme P4 Lite 4G Price: क्या आप अपने लिए कम बजट में कोई दमदार बैटरी और स्टाइलिश लुक वाला 4G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि 10 हजार से कम में कौन सा फोन बेस्ट है। तो मैं आपको realme P4 Lite 4G लेने का सुझाव दे सकता हूँ। इस फोन को realme ने आज ही भारत में लॉन्च किया है। इस फोन पर 6300mAh की सबसे बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी देखने को मिलती है। तो चलिए realme P4 Lite 4G Price और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

realme P4 Lite 4G Price

realme P4 Lite 4G एक बहुत ही किफायती और मजबूत स्मार्टफोन है। यदि इस फोन के कीमत की बात करें, तो इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है, लेकिन बैंक और कूपन ऑफर्स के बाद आप इस पावरफुल स्मार्टफोन को सिर्फ ₹7,999 में खरीद सकते हैं। और वहीं इस पावरफुल स्मार्टफोन के 128GB वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है।

realme P4 Lite 4G Design & Display

realme के इस बजट फोन पर मुझे काफी पतला और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलता है। यह फोन सिर्फ 7.94mm पतला है और ArmorShell Tough Build के साथ आता है, जिससे गिरने पर भी यह सुरक्षित रहता है। डिस्प्ले की बात करें, तो 90Hz Eye Comfort डिस्प्ले दिया गया है, जो गीले हाथों से भी काम करता है। साथ ही यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देता है।

realme P4 Lite 4G Specifications

इस स्मार्टफोन पर कम कीमत में काफी अच्छी Performance देखने को मिलती है। तो यदि प्रोसेसर की बात करें, तो इसमें UNISOC T7250 चिपसेट दिया गया है, जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 13MP का AI कैमरा दिया गया है, जो AI Clear Face और AI Eraser जैसे फीचर्स के साथ आता है।

realme P4 Lite 4G Battery

मजबूत बॉडी और 90Hz डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन पर हमें realme के तरफ से सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है। यदि बैटरी की बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर हमें Realme के तरफ से 6300mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलता है, जो लंबा बैकअप देती है। खास बात यह है कि इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे आप इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। तो यदि आपका बजट 8 हजार रुपये है, तो realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर सकते हैं। 

Also Read This Post – 

Soura

Related Post